फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2 Vs Pathaan Day 40: ‘गदर 2’ के नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में अब इतनी कसर, ‘पठान’ से बढ़त अब भी बरकरार

Tue, 19 Sep 2023 11:33 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 19 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 to become biggest hindi film soon leads at domestic box office collection with Pathaan on 40th day
गदर 2 और पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्वतंत्रता दिवस पर्व से ठीक पहले रिलीज हुई अभिनेता सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ देश के सिने इतिहास में 40वें दिन तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्मों की कमाई के हिसाब से हिंदी फिल्मों में नंबर वन फिल्म बन गई है। फिल्म ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ से लगातार बढ़त बनाए रखी है। अभी तक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नौवें हफ्ते तक सिनेमाघरों में टिकी रही फिल्म ‘पठान’ का है जिसके हिंदी संस्करण ने 524.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Gadar 2 to become biggest hindi film soon leads at domestic box office collection with Pathaan on 40th day
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गदर 2 की हफ्तावार कमाई 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई जी स्टूडियोज निर्मित और अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 27.55 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में 7.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस समय फिल्म की रिलीज का छठा हफ्ता चल रहा है। फिल्म ने रिलीज छठे सोमवार को अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 60 लाख रुपये कमाए और सोमवार की रात तक इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 520.60 करोड़ रुपये हो चुका था।

Gadar 2 to become biggest hindi film soon leads at domestic box office collection with Pathaan on 40th day
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गणेशोत्सव का मिल रहा फायदा फिल्म ‘गदर 2’ के गणेशोत्सव के पहले दिन यानी गणेश चतुर्थी को भी अच्छी कमाई की। फिल्म के देश भर से बुधवार देर रात तक मिले रुझानों के अनुसार ये फिल्म रिलीज के छठे मंगलवार को करीब 45 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही। फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 520.80 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘जवान’ से चुनौती नहीं मिली तो ये सातवें वीकएंड तक देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी में रिलीज हुई फिल्म बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 to become biggest hindi film soon leads at domestic box office collection with Pathaan on 40th day
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान की हफ्तावार कमाई

इसी साल गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए हिंदी में 351 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 91.50 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 45.65 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 13.95 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में 8.45 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के 40वें दिन तक फिल्म ‘पठान’ की कमाई 516.37 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी थी।

विज्ञापन
Gadar 2 to become biggest hindi film soon leads at domestic box office collection with Pathaan on 40th day
गदर 2 और पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गदर 2’ वर्सेस पठान’: एक नजर
आइए देखते हैं फिल्म ‘गदर 2’ और फिल्म ‘पठान’ का हफ्तावार कलेक्शन कैसा रहा:
 

हफ्ता   गदर 2  पठान (हिंदी)
पहला  284.63   351.00
दूसरा 134.47    91.50
तीसरा 63.35  45.65
चौथा  27.55   13.95
पांचवां 7.28  8.45
40वां दिन 522.80*   516.37
*शुरुआती रुझान, सभी आंकड़े करोड़ रुपये में       

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed