बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुके मनोज बाजपेयी का नाम उन कलाकारों में गिना जाता है, जो किसी भी किरदार में अपने आपको बेहतरीन ढंग से ढाल सकते हैं। अपने शानदार अभिनय से लोगों तालियां बजाने पर मजबूर करने वाले मनोज बाजपेयी अब फिल्मों के साथ ही ओटीटी की दुनिया में भी अपनी खास जमाने में कामयाब रहे हैं। 'द फैमिली मैन' और 'एक बंदा काफी है' जैसी दमदार सीरीज में काम करने के बाद अब मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' की शूटिंग शुरू कर दी है।
Manoj Bajpayee: गणेश चतुर्थी पर मनोज बाजपेयी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, 'भैया जी' के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिली। जहां एक तरफ सभी देशवासियों समेत सितारे भी अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर भक्ति में डूबे नजर आए, वहीं दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी इस दिन भी अपने काम में व्यस्त दिखे। दरअसल, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'भैया जी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में मनोज अभिनेता और निर्माता दोनों होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीरें साझा की, जहां वह क्रू के साथ क्लैपरबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
100 Years Of Dev Anand: सौवें जन्मदिन से ठीक पहले बिका देव आनंद का ऐतिहासिक बंगला, 400 करोड़ में हुआ सौदा
अभिनेता ने शूटिंग से पहले की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उनकी पोस्ट में पहली तस्वीर में भगवान गणेश की पूजा की थी, जिसमें 'भैया जी' का क्लैपबोर्ड भी रखा था। मनोज द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में वह अपनी टीम के साथ क्लैपरबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। मनोज ने लिखा, 'आज ऑरेगा स्टूडियोज में एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में मेरी फिल्म भैया जी का पहला दिन है। मैं अपूर्व सिंह कार्की, विक्रम खाकर और शबाना रजा बाजपेयी के साथ काम कर रहा हूं। भैयाजी के लिए फिल्मांकन शुरू हो गया है। आपके आशीर्वाद का मतलब सब कुछ है क्योंकि हम इस सफर पर आगे बढ़ रहे हैं।'
View this post on Instagram
'भैया जी' के बारे में बात करें तो 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की सफलता के बाद, मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर 'भैया जी' के लिए उसी टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की द्वारा किया जाएगा और इसका सह-निर्माण विनोद भानुशाली द्वारा किया जाएगा। 'भैया जी' एक रिवेंज बेस्ड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जाएगी।
TTF Vasan: सड़क हादसे का शिकार हुए टीटीएफ वासन, स्टंट करने और लापरवाही के चलते यूट्यूबर पर दर्ज हुआ केस