फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: इन सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा, भक्ति भाव में डूबा बॉलीवुड

Tue, 19 Sep 2023 10:12 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Sep 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Popular celebs Shilpa Shetty Ananya Panday Sonu Sood celebrate Ganpati festival today
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहे जाने वाले भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव 19 सितंबर यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में यह पर्व बहुत ही घूम धाम से मनाया जाता है। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन कर दिया जाता है। हिंदी सिनेमा के सितारे भी गणपति बप्पा का अपने घर में खूब धूम से स्वागत करते हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर हिंदी सिनेमा के कई सितारों के घर गणपति बप्पा विराजमान हो चुके हैं ।

Ganesh Chaturthi 2023 Popular celebs Shilpa Shetty Ananya Panday Sonu Sood celebrate Ganpati festival today
शिल्पा शेट्टी और परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर वर्ष गणपति बप्पा का अपने घर में घूम घाम बाजे गाजे के साथ स्वागत करती है। पूरा परिवार गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में लीन रहता है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और दोनो बच्चों के साथ गणपति बप्पा की पूजा की और भगवान श्री गणेश को मोदक का भोग लगाया। गणपति बप्पा  के दर्शन के लिए शिल्पा शेट्टी के करीबी उनके घर आते हैं और गणपति बप्पा का आर्शीवाद लेते हैं।

Women Reservation Bill: नए संसद भवन पहुंचीं कंगना-ईशा गुप्ता, महिला आरक्षण बिल पर की मोदी सरकार की जमकर तारीफ

Ganesh Chaturthi 2023 Popular celebs Shilpa Shetty Ananya Panday Sonu Sood celebrate Ganpati festival today
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जितेंद्र 
अभिनेता जितेंद्र का भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की भक्ति में लीन रहते हैं। हर साल वह भी भगवान श्री गणेश का अपने घर में स्वागत करते हैं। जितेंद्र का पूरा परिवार सुबह शाम एकत्रित होकर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना और आरती करता है। जितेंद्र ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की।
 

Leo: विजय एंटनी की बेटी की आत्महत्या के बाद लियो के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, पोस्टर रिलीज किया स्थगित


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Popular celebs Shilpa Shetty Ananya Panday Sonu Sood celebrate Ganpati festival today
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना में लीन दिखी। अनन्या पांडे ने बहुत ही घूम धाम के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा का स्थापित किया है।  इस साल गणपति बप्पा की उन पर खास कृपा भी दिखी और उन्हें 'ड्रीम गर्ल 2' में सफलता मिली। अनन्या पांडे ने अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। 

Anurag Kashyap: 'लोग अपने फायदे के लिए करते थे मुझसे बात', अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री की राजनीति से उठाया पर्दा

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 Popular celebs Shilpa Shetty Ananya Panday Sonu Sood celebrate Ganpati festival today
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनू सूद 
अभिनेता सोनू सूद वर्षो से गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा को अपने घर पर स्थापित करते हैं। और, पूरे धूमधाम से गणेश उत्सव का पर्व मनाते हैं। सोनू सूद अपने नेक कार्यों का श्रेय भगवान श्री गणेश को देते हैं।  सोनू सूद का मानना है कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें अच्छे कार्य करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed