{"_id":"65099fc75b43da766e0651a8","slug":"jawan-director-atlee-revealed-he-is-working-on-script-for-shah-rukh-khan-thalapathy-vijay-film-2023-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atlee: जवान के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विजय और शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने की चल रही तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Atlee: जवान के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विजय और शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने की चल रही तैयारी
एटली की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जवान' इन दिनों दुनियाभर में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही है। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। इस बीच फिल्म के निर्देशक एटली के एक खुलासे ने फैंस को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्देशक ने यह खुलासा किया कि वह एक फिल्म के लिए पटकथा तैयार कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान और थलपति विजय दोनों होंगे। 'जवान' की रिलीज से पहले, कई प्रशंसकों ने अनुमान लगाया था कि इसमें दलपति विजय की कैमियो या विशेष उपस्थिति हो सकती है।
3 of 6
शाहरुख खान-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्भाग्यवश, फैंस को दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, 'जवान' के निर्देशक ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया कि दोनों सितारों ने उनकी फिल्म में एक साथ नजर आने के लिए रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विजय, एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने बताया कि दोनों सितारों ने उनसे कहा, "एटली, एक स्क्रिप्ट लाओ ताकि हम दोनों इसका हिस्सा बन सकें। विजय सर और शाहरुख सर, दोनों ने एक ही बात कही थी कि 'एक स्क्रिप्ट लाओ और हम साथ काम करेंगे। मुझे लगा कि यह सब वे मेरे जन्मदिन की वजह से कह रहे हैं, लेकिन अगले दिन, विजय सर ने मुझे मैसेज भेजा कि यदि आप ऐसी स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं, तो मैं निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनूंगा। शाहरुख सर, जो मेरे ठीक बगल में थे, उन्होंने कहा 'सर' आप इस बारे में गंभीर हैं ना? हम साथ में एक फिल्म बनाएंगे, है ना?''
विज्ञापन
5 of 6
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
एटली ने आगे कहा, "समय-समय पर वे इसके बारे में पूछताछ करते हैं और मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं इस पर गंभीरता से काम कर रहा हूं या नहीं, या क्या मैं इसे मजाक के रूप में ले रहा हूं। इसलिए मैं इस पर गंभीरता से काम कर रहा हूं और मुझे इसकी उम्मीद है जरूर कोई आइडिया क्रैक हो जाएगा।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।