एक्टर गुलशन देवैया को हाल ही में वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनों से काफी प्रशंसा मिली। गुलशन की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गुलशन देवैया ने अब शाहरुख खान के मन्नत में बिताए पलों को याद किया है और कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।
Gulshan Devaiah: 'वहां तीन घंटे रहना मुश्किल था', गुलशन देवैया ने शाहरुख की मन्नत में गुजारे पलों को किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में गुलशन ने कहा कि शाहरुख में पूरे दिन हाई लेवल की एनर्जी बनाए रखने की क्षमता है और बहुत कम लोग ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा अभिनेता ने यह स्वीकार किया कि शाहरुख के घर मन्नत में जाकर वह बहुत ही घबराए हुए थे। क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि वह इसमें फिट होंगे या नहीं।
Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में सुबह से मची है इन 10 गानों की धूम, बप्पा को रिझाने के सबसे आसान तरीके
गुलशन ने कहा, 'मैं उनसे एक बार मिल चुका हूं और पहली बार उनके घर गया था। बहुत मुश्किल से मैंने वहां तीन घंटे बिताए क्योंकि उस समय मैं बहुत असहज था। मैं बहुत घबरा गया था। वहां बहुत सारे और लोग भी थे। उनके घर में एक पार्टी थी और मैंने कहा कि मैं यहां क्या कर रहा हूँ? मैं यहां रहने के लायक नहीं हूं। मैं यहां सिर्फ इसलिए हूं क्योंकि यहां मौजूद कुछ लोगों से मेरी दोस्ती है।'
Stardom: समापन की ओर बढ़ी आर्यन खान की 'स्टारडम', सीरीज में कई बॉलीवुड सेलेब्स का होगा कैमियो
आगे इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि घर अंदर से कैसा है। गुलशन देवैया ने कहा, 'बहुत सारी चीजें हैं, जो मुझे काफी पसंद आई है। मुझे लगता है कि वहां राधा कृष्ण की एक बड़ी संगमरमर की मूर्ति है। वह काफी खूबसूरत थी और मुझे पसंद भा आई थी। घर के अंदर ढेर सारी रोशनी वाला बड़ा डाइनिंग टेबल रखा था। हालांकि, मैंने पूरा घर नहीं देखा है।'
Stardom: समापन की ओर बढ़ी आर्यन खान की 'स्टारडम', सीरीज में कई बॉलीवुड सेलेब्स का होगा कैमियो
बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान ने भारतीय सेना में एक कमांडो विक्रम सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।