इन दिनों फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की यह फिल्म 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। बता दें कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान की तकरार को दिखाया गया है। सनी देओल अपने तीखे तेवर और धांसू एक्शन से पाकिस्तान को सबक सिखाते नजर आए हैं। अगर आपको यह फिल्म पसंद आई है तो हम आपको कुछ और फिल्मों के नाम सुझा रहे हैं, जो आपको यकीनन अच्छी लगेंगी...
Bollywood Movies: 'गदर 2' आई है पसंद तो जरूर मन भाएंगी यह फिल्में भी, देखना ना भूलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
यह फिल्म साल 2016 में कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। फिल्म, इंडियन आर्मी के जोश और ताकत को दिखाती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि उस हमले में शहीद हुए जवानों का किस तरह इंडियन आर्मी ने बदला लिया और पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसमें विकी कौशल और यामी गौतम ने लीड रोल अदा किया है।
राजी
साल 2018 में आई इस फिल्म में दिखाया गया है कि मुल्क से बढ़कर कुछ नहीं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया ने एक अंडरकवर रॉ एजेंट ‘सहमत’ का किरदार निभाया है, जो अपने पिता के कहने पर पाकिस्तान के एक पुलिस ऑफिसर से शादी करती है ताकि वहां से जरूरी और गोपनीय सूचनाएं देश को पहुंचा सके। अपनी जान जोखिम में डालकर वह देश को एक बड़े हमले से बचा लेती है।
शेरशाह
साल 2021 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की यह फिल्म भी आपको जरूर पसंद आएगी। यह फिल्म 1999 के करगिल युद्ध पर बनी है, जिसमें कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार विक्रम बत्रा और अन्य भारतीय सैनिकों ने दुर्गम चोटियों पर पाकिस्तानी सेना के जवानों को खदेड़ा था।
Amitabh-Shahrukh: 17 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा शाहरुख-अमिताभ का जलवा? यहां जानें पूरा मामला
द गाजी अटैक
वर्ष 2017 में आई यह फिल्म भी भारत-पाक के बीच की तकरार को दिखाती है। लगभग युद्ध की घोषणा के कगार पर भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं एक घातक द्वंद्व में शामिल हैं। इस भ्रम के बीच एक पाकिस्तानी स्टील्थ पनडुब्बी पीएनएस गाजी एक गुप्त मिशन पर निकलती है।
OMG 2 OTT: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'ओएमजी 2'! जानें कहां होगी रिलीज