फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए उन 10 कलाकारों से जो पर्दे पर बने बापू, बेन किंग्सले से पहले ये भारतीय कलाकार बना था 'गांधी'

Fri, 02 Oct 2020 12:53 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 02 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti special here 10 actors who became Bapu on screen
महात्मा गांधी के किरदार में दिखे ये अभिनेता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश के राष्ट्रपिता यानी मोहनदास करमचंद गांधी का जीवन और व्यक्तित्व दुनिया भर के लिए एक प्रेरणा रहा है। देश में उन्हें बापू, महात्मा और अहिंसा के पुजारी नाम से भी जाना जाता है। उनके कहे शब्दों का लोगों पर गहरा असर होता था इसलिए वह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हर एक देशवासी का नेतृत्व करते रहे। गांधी के विचारों और उनके कृत्यों को आज भी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाता है ताकि उनसे सीख लेकर वह बच्चे भी देश का भविष्य उज्जवल कर सकें। गांधी के उपकारों को देश भूल न जाए इसलिए समय-समय पर टीवी और फिल्मों में कलाकार उनके किरदारों को निभाते रहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से कलाकारों ने पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार कब कब निभाया?

gandhi jayanti special here 10 actors who became Bapu on screen
जेएस कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलाकार : जेएस कश्यप
फिल्म : नाइन ऑवर्स टू रामा (1963)

महात्मा गांधी का किरदार सबसे पहले पर्दे पर जेएस कश्यप ने ही निभाया। इस फिल्म की कहानी काल्पनिक है जो स्टेनली वोलपर्ट के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित है। फिल्म के केंद्र में महात्मा गांधी के साथ उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को भी रखा गया है। जेएस कश्यप को छोड़कर बाकी सभी कलाकार फिल्म में हॉलीवुड से आए।

gandhi jayanti special here 10 actors who became Bapu on screen
बेन किंग्सले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलाकार : बेन किंग्सले
फिल्म : गांधी (1982)

हॉलीवुड की यह फिल्म महात्मा गांधी की बायोग्राफी ही रही। यहां महात्मा गांधी के किरदार में बेन किंग्सले नजर आए। फिल्म गांधी पर बनी और हॉलीवुड ने बनाई। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर पुरस्कार को भी जीता। फिल्म के बाकी किरदारों के लिए कई देसी कलाकारों को इसमें शामिल किया गया। इन कलाकारों में रोहिणी हट्टंगड़ी, अमरीश पुरी, ओम पुरी और सईद जाफरी मुख्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gandhi jayanti special here 10 actors who became Bapu on screen
फिल्म सरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलाकार : अन्नू कपूर
फिल्म : सरदार (1993)

विजय तेंदुलकर की लिखी और केतन मेहता के निर्देशन में बनी इस ड्रामा फिल्म में अन्नू कपूर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आए। यह फिल्म सरदार बल्लभ भाई पटेल पर आधारित है जिनका किरदार परेश रावल ने निभाया है। फिल्म सरदार पर आधारित है इसलिए ज्यादा ध्यान उन्हीं पर केंद्रित किया गया है। फिल्म बताती है कि किस तरह सरदार, महात्मा गांधी की नीतियों और उनका मजाक उड़ाते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें उनके साथ जुड़ना ही पड़ता है।

विज्ञापन
gandhi jayanti special here 10 actors who became Bapu on screen
रजित कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलाकार : रजित कपूर
फिल्म : द मेकिंग ऑफ द महात्मा (1996)

यह फिल्म महात्मा गांधी का जीवन उस समय से दिखाना शुरु करती है जब वह एक बैरिस्टर बनने की कोशिश कर रहे थे। फिर आगे पता चलता है कि वह किस तरह देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बन जाते हैं। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है और गांधी बने हैं रजित कपूर। इस किरदार के लिए रजित कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed