फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने जांच पर उठाए सवाल, बोले- 'क्या उन्हें न्याय मिलेगा?’

Fri, 02 Oct 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 02 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput brother in law vishal kirti post justice for late actor
विशाल कीर्ति, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/deep_and_slow_thinker

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो भी अलग-अलग एंगल से पड़ताल में जुटी है। सुशांत की मौत को तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अब दिवंगत अभिनेता के जीजा विशाल कीर्ति ने चिंता व्यक्त की है। 

Sushant singh Rajput brother in law vishal kirti post justice for late actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता के साथ की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर तब की है जब विशाल कीर्ति और सुशांत की बहन शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या हम फिनिशिंग लाइन के पास हैं? क्या सुशांत को न्याय मिलेगा? उसके मासूम चेहरे की यादें हमारे दिन ही नहीं सपनों में भी हावी होने लगे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Are we nearing the finish line? Will Sushant get justice? The memories of his innocent face dominate our waking hours as well as our dreams. #Revolution4SSR

A post shared by Vishal Kirti (@deep_and_slow_thinker) on

 

Sushant singh Rajput brother in law vishal kirti post justice for late actor
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirti

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। श्वेता ने लिखा कि सच्चाई के काफी करीब है और अगले कुछ दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। श्वेता लिखती हैं कि ‘हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है। हम सच्चाई के बेहद करीब हैं, अगले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। हमें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बहुत आशावान हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput brother in law vishal kirti post justice for late actor
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में कई एंगल निकलकर सामने आए हैं। जिसमें से एक ड्रग्स का भी एंगल है। बीते कुछ समय से नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो इस मामले के ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जिसमें कई फिल्मी सितारों के नाम सामने आए हैं। साथ ही एनसीबी ने कुछ ड्रग्स पैडलर को भी गिरफ्तार किया है। ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने पर एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput brother in law vishal kirti post justice for late actor
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से इंडस्ट्री के कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने पूछताछ की है। इसके अलावा तीन अभिनेता भी जांच के दायरे में हैं। ड्रग्स नेक्सस में ‘मास्टरमाइंड’ एक अभिनेता को बताया जा रहा है। तीन अभिनेता एनसीबी की रडार पर हैं। बॉलीवुड और ड्रग्स नेक्सस के पीछे ‘मास्टरमाइंड’ एक अभिनेता है जो पहले सुपरमॉडल रह चुका है। एनसीबी आने वाले दिनों में तीनों को समन भेज सकती है। अभी जांच एजेंसी उन लोगों की पहचान में जुटी है जो फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं को ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed