फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गंदी बात 3' का इंटिमेट सीन लीक होने पर भड़का ये एक्टर, कहा- 'ये असल जिंदगी का वीडियो नहीं है'

Sun, 21 Jul 2019 11:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
gandii baat 3 scene leak actor lalit bisht react on this
lalit bisht - फोटो : social media
आल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात 3' जल्द रिलीज होने वाली है । कुछ दिन पहले ही सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था । अब 'गंदी बात 3' का एक सीन लीक हो गया । ये एक इंटिमेट सीन है । इसमें सीरीज के मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं । ये सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । 
gandii baat 3 scene leak actor lalit bisht react on this
gandi baat - फोटो : social media
लिफ्ट के अंदर शूट हुए इस सीन पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । वहीं इस सीन पर एक्टर ललित बिष्ट ने अपनी कड़ी नाराजगी जताई है । उन्होंने कहा, 'जब मुझे पता चला कि शीवा के साथ मेरा इंटिमेट सीन लीक हो गया है मुझे बहुत दुख हुआ । मुझे काफी बुरा लगा लेकिन मैं अभी ठीक हूं क्योंकि ये मेरी असल ज़िन्दगी का वीडियो नहीं है जो लीक हुआ है ।'
gandii baat 3 scene leak actor lalit bisht react on this
anveshi - फोटो : social media
'बस ये केवल एक वेब सीरीज का हिस्सा है । मुझे गर्व है कि इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर ने हमें बहुत कम्फ़र्टेबल महसूस कराया ।' बता दें कि सीरीज के पिछले दो सीजन हिट रहे हैं । इसके डायरेक्टर सचिन मोहित हैं । इससे पहले 'गंदी बात 2' का भी इंटिमेट सीन लीक हो गया था । 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
gandii baat 3 scene leak actor lalit bisht react on this
lust stories-gandi baat
इस सीन में फ्लोरा सैनी और अनवेशी जैन नजर आए थे । उस समय एक्ट्रेस फ्लोरा सीन के लीक होने से नाराज हुई थीं । ये निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की सबसे चर्चित और बोल्ड वेब सीरीज में से एक है। 
विज्ञापन
gandii baat 3 scene leak actor lalit bisht react on this
gandi baat 3 - फोटो : social media
गंदी बात का पहला सीजन पिछले साल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर रिलीज हुआ था। इस साल गंदी बात का सीजन 2 रिलीज हुआ। इन दोनों ही सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला। तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed