फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढोल-नगाड़ों के साथ RK Studio में ऐसे मनाई जाती थी गणेश चतुर्थी, जमकर नाचता था कपूर खानदान

Fri, 30 Aug 2019 05:01 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 30 Aug 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019: Last Ganesh Chaturthi Celebration In Rk Studio, kapoor family Celebration
rk studio - फोटो : social media
गणेश चतुर्थी का उत्सव 2 सितंबर से शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड में भी कई सितारे अपने घर पर गणेश जी की स्थापना करते हैं लेकिन हर किसी की निगाहें कपूर खानदान के गणेशोत्सव पर होती है। पिछले 70 साल से कपूर खानदान में गणेशोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही थी। हर साल आरके स्टूडियो को दुल्हन की तरह सजाया जाता था। पूरा कपूर खानदान इस मौके पर इकट्ठा होता है और ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश की स्थापना होती थी। इस बार फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार कपूर खानदान में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज नहीं सुनाई देगी। जानिए, आरके स्टूडियो पर कैसे मनाया जाता था गणेश चतुर्थी का त्यौहार?


इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
Ganesh Chaturthi 2019: Last Ganesh Chaturthi Celebration In Rk Studio, kapoor family Celebration
Kapoor family and RK studio - फोटो : file photo
कपूर परिवार आरके स्टूडियो में बड़ी भव्यता से ये फंक्शन मनाता था। मुंबई के चेंबूर से नाचते-गाते कपूर खानदान के लोग आरके स्टूडियो पहुंचते हैं। अब आरके स्टूडियो बिक चुका है । रणधीर कपूर ने गणेश उत्सव को लेकर कहा है कि उनके पिताजी राज कपूर ने आरके स्टूडियो में गणपति उत्सव मनाने की शुरुआत की थी और अब उनके पास इतनी बड़ी प्रॉपर्टी नहीं है जिस पर वे गणेश उत्सव का आयोजन उसी तरह से कर सकें ।
Ganesh Chaturthi 2019: Last Ganesh Chaturthi Celebration In Rk Studio, kapoor family Celebration
आरके स्टूडियो
पहले ही देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इस बार आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई जाएगी । इस बारे में ऋषि ने कहा था कि भले ही स्टूडियो बिकने जा रहा हो लेकिन गणेश उत्सव हमेशा की तरह मनाया जाएगा। दो साल रणबीर और ऋषि कपूर ने आरके स्टूडियो पहुंच गणेश स्थापना करवाई थी। इस बारे में रणधीर कपूर ने भी पिंकविला डॉट कॉम से बात करते हुए कहा था, 'गणेश उत्सव वैसे ही मनाया जाएगा जैसे हर साल कपूर खानदान मनाता है ।' इस मौके पर गणेश उत्सव मनाते हुए कपूर फैमिली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019: Last Ganesh Chaturthi Celebration In Rk Studio, kapoor family Celebration
rk studio
रणधीर कपूर ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा, 'वह हमारे लिए आखिरी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन था । आरके स्टूडियो ही नहीं रहा...तो कहां करेंगे? पापा ने 70 साल पहले यह परंपरा शुरू की थी और वह गणेश को बहुत प्यार भी करते थे, अब हमारे पास जगह ही नहीं है तो हम आरके स्टूडियो जैसी सेलिब्रेशन कहां करेंगे । हम बप्पा को बहुत प्यार करते हैं और हमारी उनमें श्रद्धा भी है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस परंपरा को जारी नहीं रख सकते हैं।' बता दें कि 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019: Last Ganesh Chaturthi Celebration In Rk Studio, kapoor family Celebration
RK Studio - फोटो : ANI
आरके स्टूडियो (RK Studio) में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2019) और होली का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है । बता दें कि लगभग 71 साल पुरानी कपूर खानदान की यह धरोहर को गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस साल मई के महीने में खरीद लिया था। राज कपूर ने लगभग 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर इलाके में इस विरासत की शुरुआत की थी। आरके स्टूडियो 1948 में बनकर तैयार हुआ था। 70 और 80 के दशक में इसी स्टूडियो ने हिन्दी फिल्म सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। उस दौर में इस स्टूडियो को फिल्म शूट के लिए टॉप शूटिंग लोकेशन्स में गिना जाता था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed