{"_id":"605c380f0fe147344f7b705b","slug":"gangubai-kathiawadi-alia-bhatt-sanjay-leela-bhansali-summoned-by-court-in-gangubai-kathiawadi-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को कोर्ट ने भेजा समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को कोर्ट ने भेजा समन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म का टीजर आने के बाद से विभिन्न कारणों से लगातार विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंसती नजर आ रही हैं। अब गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर क़ानूनी विवाद गहराता जा रहा है। मान-हानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फ़िल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया है।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Pen Movies
दरअसल, इस फिल्म को लेकर गंगूबाई का दत्तक पुत्र का दावा करने वाले बाबू रावजी शाह ने मझगांव कोर्ट में मान-हानि का केस दायर किया है, जिसमें कोर्ट ने संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और लेखक को 21 मई को समन किया है। इससे पहले शाह ने मुंबई की सिविल कोर्ट में फ़िल्म के ट्रेलर पर रोक लगाने की मांग करते हुए केस किया था, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका अदा कर रही हैं। गंगूबाई, 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया के कामाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली और सम्मानित ‘मैडमों’ में से एक थीसंजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत है और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कमाठीपुरी की आवाज के नाम से वहां पर काम करने वाले एक संगठन ने फिल्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि,' कमाठीपुरा के साथ जुड़े इतिहास को सुधारने में यहां के लोगों की काफी मेहनत रही है, लेकिन ये फिल्म वर्तमान तो खराब करेगी ही, लेकिन भावी पीढ़ियों पर भी इसका सही असर नहीं पड़ेगा'।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स कमाठीपुरा के 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य ना सिर्फ सच्चाई से दूर हैं बल्कि कई मायने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो दूसरे के दर्द का इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।