{"_id":"6199193b4335ac7bff3c06c4","slug":"ganpat-tiger-shroff-shares-video-flauting-his-toned-body-actor-is-busy-in-uk-for-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणपत: टाइगर श्रॉफ ने एब्स दिखाते हुए शेयर की वीडियो, शूटिंग के लिए यूके में हैं अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणपत: टाइगर श्रॉफ ने एब्स दिखाते हुए शेयर की वीडियो, शूटिंग के लिए यूके में हैं अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गणपत की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की यह जोड़ी सबसे पहले फिल्म हीरोपंती में दिखाई दी थी। दोनों कलाकारों ने इसी फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। दर्शकों को भी पर्दे पर यह जोड़ी काफी पसंद आई थी। ऐसे में गणपत में दोनों की इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस वक्त फिल्म की शूटिंग इस यूके में जारी है। इसी बीच अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने शूट की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। एक्टर द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में टाइगर शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में टाइगर अपनी शानदार बॉडी और एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेता एक मेगा एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इंडस्ट्री में टाइगर एक एक्शन स्टार के लिए जाने जाते हैं। उनकी बॉडी और फिटनेस को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
फिल्म गणपत की बात करें तो फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में एक मोड़ ऐसा भी होगा जब टाइगर को पता चलेगा कि उनके पिता भी बॉक्सिंग किया करते थे। फिल्म में टाइगर के पिता का किरदार भी काफी अहम बताया जा रहा है। ऐसे में इस रोल में अमिताभ बच्चन नजर आ सकते हैं। वहीं, मेकर्स भी अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए एक्ससिटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का बड़ा हिस्सा यूके में शूट किया जाएगा। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने फिल्म के लिए अपना लंदन का शेड्यूल पूरा किया था। फिल्म की शूटिंग यहां करीब दो महीने तक चलने वाली है। वहीं, अमिताभ बच्चन भी जल्द ही टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी करके फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में तारा सुतारिया अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के अलावा वह बाघी, बाघी-2, बाघी- 3, वॉर,स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।