फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान एक बार फिर सुर्खियों में, सामने आईं मुंबई की काली पीली टैक्सियों में घटी ये रोचक कहानियां

Sat, 03 Apr 2021 03:47 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Apr 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan Upcoming Film Series 'Kaali Peeli Tales' Unfolding Six Stories Occured in Mumbai Taxis
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सनसनी गौहर खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी एक नई फिल्म को लेकर। गौहर की ये फिल्म उस अनोखी फिल्मावली (फिल्म एंथॉलजी) में शामिल है, जिसका नाम रखा गया है, काली पीली टेल्स। फिल्मावली में कुल छह कहानियां हैं और इन छह कहानियों को परदे पर निभाने के लिए गौहर खान के साथ हिंदी सिनेमा के दर्जन भर और बड़े सितारे भी साथ आए हैं।

Gauhar Khan Upcoming Film Series 'Kaali Peeli Tales' Unfolding Six Stories Occured in Mumbai Taxis
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक शॉर्ट फिल्मों शबाना आजमी स्टारर 'आंटी जी', सुप्रिया पिलगांवकर व  शिवानी रघुवंशी स्टारर 'बातें', नीना कुलकर्णी व अहसास चानना स्टारर ‘दफन’ और लोकप्रिय वेब सीरीज जोआ मोरानी स्टारर 'ये क्रेजी दिल' निर्देशित करने वाले अदीब रईस ने इस बार छह कहानियों को एक साथ एक फिल्मावली के रूप में पेश करने का फैसला किया है। अदीब ने ये छह कहानियां खुद ही लिखी भी हैं।

Gauhar Khan Upcoming Film Series 'Kaali Peeli Tales' Unfolding Six Stories Occured in Mumbai Taxis
गौहर खान - फोटो : Instagram

इन छह फिल्मों में जो दिग्गज कलाकार परदे पर दिखने वाले हैं, उनमें गौरी खान के अलावा विनय पाठक, सोनी राजदान, गौहर खान, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू, शारिब हाशमी, हुसैन दलाल, प्रियांशु पैनूली, सादिया सिद्दीकी और तन्मय धनन्या जैसे नाम शामिल है। 'काली पीली टेल्स' नामक सीरीज मुंबई में प्यार, रिश्तों और जीवन के सार को पकड़ती है साथ ही बेवफाई, ओपन मैरेज, होमसेक्सुअलिटी, कमिटमेंट फोबिया और तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दों को छूती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan Upcoming Film Series 'Kaali Peeli Tales' Unfolding Six Stories Occured in Mumbai Taxis
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

इस बारे में अदीब रईस कहते हैं "इनमें से हर फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इन कहानियों के तार कहीं न कहीं मुंबई की पहचान कही जाने वाली काली पीली टैक्सी से भी जुड़ा है। यह जीवन की यात्रा के लिए एक रूपक है और इन छहो फिल्मों में से हर एक के लिए एक सामान्य सूत्र के रूप में काम करती है।"

विज्ञापन
Gauhar Khan Upcoming Film Series 'Kaali Peeli Tales' Unfolding Six Stories Occured in Mumbai Taxis
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों के भी अदीब बहुत बहुत आभारी हैं। वह कहते हैं "मेरा इनमें से सबके साथ एक व्यक्तिगत समीकरण है। और, इसी ने इस फिल्मावली की हर कहानी को ईमानदारी से बताने में मेरी मदद की। ये सारे कलाकार बहुत ही मददगार रहे और इनके इस व्यवहार का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। हां, कभी कभी तारीखों को लेकर या किसी और चीजों को लेकर मसला हुआ, पर बात किसी न किसी तरह बनती ही गई। इन फिल्मों का काम आखिरी चरण में है और मुझे भरोसा है कि लोग इन कहानियों का खूब पसंद करेंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed