फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने देखी हेमा मालिनी के घर की खूबसूरत तस्वीरें, अंदर से बेहद आलीशान है 'ड्रीम गर्ल' का आशियाना

Sat, 03 Apr 2021 03:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Apr 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Unseen Pictures Of Dream Girl Hema Malini Beautiful House See Inside Here
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हेमा मालिनी ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन आज भी उनके करोड़ों फैंस हैं। हेमा मालिनी ने 72 साल की उम्र में भी अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है और इसकी तारीफ वो हमेशा ही सुनती रहती हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी के घर की तस्वीरों को देखकर भी उनके फैंस हैरान रह जाते हैं। हेमा मालिनी का घर अंदर से बेहद खूबसूरत है और उनके घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आज हम आपको ड्रीम गर्ल के घर की कुछ खास तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं।

Unseen Pictures Of Dream Girl Hema Malini Beautiful House See Inside Here
धर्मेंद्र, ईशा देओल, अहाना देओल, हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। ये जोड़ी 70 के दशक में काफी मशहूर रही। करीब 9 साल के रिलेशनशिप के बाद फिल्मी पर्दे की इस हिट जोड़ी ने 2 मई 1979 को शादी रचाई। हेमा और धर्मेन्द की शादी को 41 साल हो चुके हैं। 

Unseen Pictures Of Dream Girl Hema Malini Beautiful House See Inside Here
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी अब राजनीति में हैं और वो मथुरा से तीसरी बार सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unseen Pictures Of Dream Girl Hema Malini Beautiful House See Inside Here
हेमा मालिनी का घर - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। ये घर उन्होंने पति धर्मेंद्र के साथ मिलकर 30 साल पहले खरीदा था। ये बहुत शानदार बंगला है लेकिन अब वो यहां अकेली रहती हैं। धर्मेन्द्र कभी कभार उनसे मिलने आते रहते हैं।

विज्ञापन
Unseen Pictures Of Dream Girl Hema Malini Beautiful House See Inside Here
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

धरम पाजी अपने दोनों परिवार से दूर फार्म हाऊस पर रहते हैं। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र दोनों के घर मुंबई के जुहू इलाके में हैं। धर्मेन्द्र के घर से हेमा का घर महज 5 मिनट की दूरी पर है, लेकिन वो कभी भी अपने पति के घर नहीं गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed