सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख के बर्ताव की वजह से गौरी ने ले लिया था ब्रेकअप का फैसला, जानिए ऐसे ही 5 दिलचस्प किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
gauri khan birthday special know about love story of Shah Rukh Khan and Gauri Khan
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI

बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों को एक साथ रहते हुए 27 साल से ज्यादा हो गए हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। 8 अक्टूबर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन होता है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो आप उनके बारे में नहीं जानते।

Trending Videos
gauri khan birthday special know about love story of Shah Rukh Khan and Gauri Khan
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। गौरी आज एक सक्सेसफुल बिजनस वुमन हैं। गौरी रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में प्रोड्यूस की थी। बतौर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपना करियर 2012 में शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
gauri khan birthday special know about love story of Shah Rukh Khan and Gauri Khan
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo

अब गौरी खान का जन्मदिन हो और शाहरुख के साथ उनके अफेयर की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। शाहरुख खान और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

gauri khan birthday special know about love story of Shah Rukh Khan and Gauri Khan
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : amar ujala

दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले लेकिन आखिरकार प्यार की जीत हुई। बता दें दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। 

विज्ञापन
gauri khan birthday special know about love story of Shah Rukh Khan and Gauri Khan
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : social media

शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे। उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था। इससे तंग आकर गौरी ने उनसे ब्रेकअप तक कर लिया था लेकिन बाद में शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक पहुंच गए। ये सब देखकर गौरी का दिल पिघल गया और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख से शादी कर ली। शाहरुख गौरी खान से इतना प्यार करते थे कि उन्हें छोड़कर किसी और को देखना भी पसंद नहीं करते थे। जब शाहरुख के दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे तो शाहरुख कहते थे मेरी गौरी सबसे हॉट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed