सुपरहिट अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अंबानी निवास एंटीलिया पहुंची थीं। यहां उन्होंने नीता अंबानी के साथ मिलकर काम किया। दरअसल, गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने नीता के घर के लिए एक बार लाउंज तैयार किया है। इसकी एक तस्वीर भी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में नीता और गौरी एक सोफे पर बैठी हुई हैं।
इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए नीता अंबानी के घर पहुंची गौरी खान, पत्नी से बोले थे शाहरुख, 'मां तुझे सलाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी ने नीता संग तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा 'एंटीलिया में बार लाउंज पर काम करना वाकई में एक सुनहरा अनुभव था, ये निश्चित रूप से हमारे टॉप प्रोजेक्ट्स में से एक है, नीता और डिजाइन के लिए उनकी रुचि के साथ काम करना सही में प्रेरणादायक रहा।' बता दें कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एशिया का सबसे महंगा घर है।
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
बात करें इस तस्वीर की तो बता दें कि नीता खूबसूरत लेस टॉप और डेनिम्स के साथ मिनिमल मेकअप में दिखीं और गौरी भी ट्रेडिश्नल ड्रेस में जंच रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने करण जौहर के बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जब इस तस्वीर पर शाहरुख खान की नजर पड़ी तो वह भी अपने आपको इस पर कमेंट करने से नहीं रोक पाए थे। कमेंट में उन्होंने लिखा था 'मां तुझे सलाम।'
दरअसल, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बच्चों संग रविवार का दिन बिताते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनकी गोद में अबराम बैठे हुए थे और साथ ही उनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही भी नजर आए थे। तस्वीर को गौरी खान ने बेहद फनी कैप्शन भी दिया था, 'तीन मसखरों के साथ वक्त बिताते हुए।'