{"_id":"5c4448d7bdec22737d20bace","slug":"geeta-bali-death-anniversary-on-21-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम उम्र में ही चल बसी थीं ये 6 अभिनेत्रियां, इस बीमारी के आगे गीता बाली ने तोड़ दिया था दम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कम उम्र में ही चल बसी थीं ये 6 अभिनेत्रियां, इस बीमारी के आगे गीता बाली ने तोड़ दिया था दम
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और कपूर खानदान की बहू रहीं गीता बाली की आज पुण्यतिथि है। वह अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी थीं। 1930 में जन्मीं गीता की मौत कम उम्र (35) में ही 21 जनवरी 1965 को हो गई थी। गौरतलब है कि बेटी के जन्म के 4 साल बाद ही गीता चल बसी थीं। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट चुके थे। गीता ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में ऐसी और भी अभिनेत्रियां रही हैं जो कम उम्र में ही दम तोड़ चुकी हैं। आइए बात करतें हैं इन अभिनेत्रियों की...
2 of 6
मीना कुमारी
सुपरहिट फिल्म 'पाकीजा' से दर्शकों के दिल पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की भी मौत बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा सदमा साबित हुईं थी। महज 39 साल की उम्र में वे 1972 को स्वर्गवास हो चली थीं। मीना का जन्म मुंबई के दादर में 1 अगस्त 1933 को हुआ था। लेकिन सबसे बड़ी दुख की बात यह थी कि फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले ही वो दुनिया छोड़ चली थीं। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में साहेब बीवी और गुलाम, जवाब, गोमती के किनारे, मैं भी लड़की हूं और चंदन का पालना जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी।
3 of 6
shammi kapoor and geeta bali
- फोटो : instagram
इस कड़ी में एक्ट्रेस गीता बाली का भी नाम आता है। गीता मशहूर एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म "कॉबलर' से कर दी थी। गीता का जन्म 30 नवंबर 1930 को पाकिस्तान में हुआ था और 34 साल की उम्र में 21 जनवरी 1965 को मुंबई में उनकी मौत चेचक (स्मॉलपॉक्स) से हुई थी। गीता की मौत का शम्मी कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था। बता दें कि उन्होंने अपने देवर एक्टर राजकपूर के साथ 1950 में फिल्म 'बावरे नैन' की थी। गीता की शादी 1955 में हुई थी, उस वक्त तक कपूर फैमिली के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
nutan
4 जून 1956 को मुंबई में जन्मी प्रसिद्ध एक्ट्रेस नूतन कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गई थीं। नूतन की मौत 55 साल की उम्र में 21 फरवरी 1991 को मुंबई में ही हुई थी। यह इत्तेफाक ही है कि नूतन की मौत भी फरवरी में हुई थी। बता दें कि फिल्मों में निगेटिव और कैरेक्टर रोल में नजर आने वाले एक्टर मोनिश उनके इकलौते बेटे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Madhubala
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मधुबाला की। इनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन 36 साल की कम उम्र में ही मधुबाला का 24 फरवरी 1969 को निधन हो गया, जो कि बॉलीवुड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में महल, अमर, चलती का नाम गाड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म मुगल-ए-आजम में काम किया था। उन्होंने मशहूर गायक किशोर कुमार से 1960 में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।