फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के खिलाफ जाकर गीता बाली ने रचाई थी शम्मी कपूर संग शादी, पढ़ें 10 अनसुनी कहानियां

Mon, 20 Jan 2020 03:06 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Geeta Bali first wife of shammi kapoor Interesting facts about  top heroine of 50s
गीता बाली, शम्मी कपूर - फोटो : Twitter

अपने सहज और प्रभावी अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री गीता बाली 50 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 12 साल की उम्र में ही अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली गीता ने हिंदी फिल्म जगत में ढेरों हिट फिल्में दी। कपूर खानदान की बहू बनने के बाद गीता खुशहाल जिंदगी जी ही रही थी कि 21 जनवरी 1965 में मात्र 35 वर्ष की उम्र में ही वह चल बसीं। उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 खास बातें बताते हैं।



पाकिस्तान में जन्म
गीता बाली का जन्म 1930 में बंटवारे से पूर्व पंजाब में पाकिस्तान के सरगोधा शहर में हुआ था। उनका असल नाम हरकीर्तन कौर था। गीता को जब फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया तो उनका पूरा परिवार मुंबई आ गया।

Geeta Bali first wife of shammi kapoor Interesting facts about  top heroine of 50s
Geeta bali

बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत
गीता ने 12 वर्ष की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'कॉबलर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हीरोइन के तौर पर वह 1946 में फिल्म 'बदनामी' में दिखी। 1950 के दशक में गीता का इंडस्ट्री में अच्छा दबदबा रहा। उस दौर की वह टॉप अभिनेत्रियों में भी शुमार थी। 

शादी से पहले जेठ और ससुर की टीम में
गीता बाली ने हिंदी फिल्म जगत के तमाम अभिनेताओं के साथ तो काम किया ही, शम्मी कपूर से शादी से पहले वह अपने जेठ राज कपूर और ससुर पृथ्वीराज कपूर के साथ भी परदे पर खूब दिखीं।साल 1950 में उन्होंने राज कपूर संग फिल्म 'बावरे नैन' में काम किया  और 'आनंद मठ' में वह पृथ्वीराज कपूर के साथ नजर आईं थी। 'आनंद मठ' गीता के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से है।

Geeta Bali first wife of shammi kapoor Interesting facts about  top heroine of 50s
geeta bali
10 साल में 70 फिल्में
कपूर खानदान में शादी करने के बाद अक्सर अभिनेत्रियों ने फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन गीता ने शादी के बाद अपनी आंखिरी सांस तक फिल्मों में काम जारी रखा। उनकी आखिरी फिल्म 1963 में रिलीज हुई 'जब से तुम्हें देखा है' थी। उन्होंने दस साल के करियर में 70 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था।

समाज ने किया बहिष्कृत
गीता के माता-पिता ने शुरू से उन्हें शास्त्रीय संगीत, नृत्य और घुड़सवारी जैसी चीजों के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। रूढ़िवादी सिखों ने सामाजिक रूप से परिवार का बहिष्कार किया क्योंकि उन्हें सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाली लड़कियां पसंद नहीं थीं और उन्होंने थियेटर का घेराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Geeta Bali first wife of shammi kapoor Interesting facts about  top heroine of 50s
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

भाई रहे निर्देशक
गीता बाली के भाई दिग्विजय सिंह बाली एक फिल्म निर्देशक थे। उन्होंने 'राग रंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इस फिल्म में गीता बाली और अशोक कुमार नजर आए थे। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी।

शम्मी कपूर से शादी
23 अगस्त 1955 को गीता बाली ने अभिनेता शम्मी कपूर से शादी की थी। दोनों का प्यार फिल्म 'रंगीन रातें' (1955) से परवान चढ़ा। हालांकि दोनों के घरवाले इस शादी के लिए रजामंद नहीं थे। लेकिन घरवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। कुछ वक्त नाराज रहने के बाद दोनों के घरवाले मान गए। गीता और शम्मी के दो बच्चे़ हैं, बेटा आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन।आदित्य ने कुछ फिल्मों के जरिए अपनी किस्मत आजमाई लेकिन सफल नहीं हुए वहीं कंचन ने फिल्मकार मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से शादी रचाई।

विज्ञापन
Geeta Bali first wife of shammi kapoor Interesting facts about  top heroine of 50s
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
पत्नी की मौत का झटका
गीता और शम्मी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे कि गीता चेचक बीमारी की गिरफ्त में आ गईं। शादी के दस साल बाद उन्हें यह बीमारी हुई और 1965 में गीता दुनिया को अलविदा कह गईं। पत्नी की मौत से शम्मी कपूर पूरी तरह से टूट गए। गम में डूबे शम्मी कपूर का धीरे-धीरे वजन भी बढ़ता चला गया। शम्मी कपूर को जो झटका लगा उसका असर उनकी फिल्मों पर भी पड़ना शुरू हो गया।

फिल्मफेयर नामांकन
गीता बाली को फिल्म 'वचन' (1955) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर फिल्म 'कवि' (1955) के लिए भी नामांकित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed