बॅालीवुड में काम कर चुकी अभिनेत्री गीता बसरा आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह की पत्नी हैं। गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं। गीता कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, उनकी रूचि तो क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने में थी। चलिए गीता के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
बॉलीवुड में आने से पहले बेहतरीन मॉडल थीं गीता बसरा, हरभजन सिंह से शादी के बाद लाइमलाइट से दूर जी रहीं खुशहाल जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। एक्टिंग सीखने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। पहली फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म का नाम था ‘दिल दे दिया है’। लेकिन ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं चली।
View this post on Instagram
इसके बाद साल 2007 में गीता फिर इमरान हाश्मी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं और अफसोस उनकी दूसरी फिल्म भी फ्लॉप रही। इस फिल्म में गीता ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे। क्या आप जानते हैं गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं। फिल्मों में खास उपलब्धि न मिलने पर गीता धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं।
View this post on Instagram
गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। हरभजन से शादी के बाद गीता इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं। अब न वो किसी इवेंट में नजर आती हैं, न किसी अवॉर्ड फंक्शन में, ना पार्टी में और न ही फिल्मों में।
View this post on Instagram
गीता और हरभजन की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। गीता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपनी बेटी और पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्मों से दूर गीता अपनी पर्सनल लाइफ को काफी इन्जॉय कर रही हैं।