पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही इस केस में आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन चोपड़ा के तंज कसने पर अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ शिल्पा के बचाव में सामने आई हैं। गहना ने शर्लिन को फटकार लगाते हुए उनकी इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने यह तक कहा कि राज कुंद्रा की 'पूजा' करने की बजाय शर्लिन उन पर पोर्न रैकेट चलाने का आरोप लगा रही हैं। गहना के मुताबिक, शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए घसीटा था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि शर्लिन की मुलाकात राज से ढाई साल पहले ही हुई थी, लेकिन वह 2012 से 'पोर्न और अश्लील कंटेंट' बना रहीं थी। बता दें कि राज को पोर्नोग्राफी मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके करीब 2 महीने बाद उन्हें 20 सितंबर को जमानत मिली है। वहीं, गहना भी इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
Film Wrap: शिल्पा शेट्टी के बचाव में उतरीं गहना वशिष्ठ और पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख पहुंचे यूरोप, पढ़ें 10 मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के साथ ही इस फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की फिल्मों का स्तर पर भी दिन पर दिन विशाल होता जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए लगाए विशाल सेट्स के बाद यशराज फिल्म्स ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए दुनिया की चंद बेहतरीन लोकेशंस का चुनाव इसकी शूटिंग के लिए किया और अब बारी कंपनी की एक और फिल्म ‘पठान’ की है। निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के लिए भी कुछ ऐसी लोकेशंस की पहचान की है जिन्हें हिंदी सिनेमा में अब तक पहले कभी नहीं देखा गया। आदित्य और सिद्धार्थ इससे पहले फिल्म ‘वॉर’ में भी दर्शकों को पहले कभी न देखे गए शानदार और नयनाभिराम दृश्यों से रोमांचित कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ के बाकी बचे एक गाने की शूटिंग यूरोप के सबसे महंगे और बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक मल्लोर्का में होने जा रही है। इस शूटिंग के लिए फिल्म के दोनों सुपरसितारे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुंबई से रवाना हो गए हैं।
Pathan: फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग को दीपिका और शाहरुख यूरोप रवाना, इन दो शहरों में होगी म्यूजिकल शूटिंग
इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक करन कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के अलग होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी निराश हो गए थे। अचानक लिए इस फैलसे ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस रिश्ते को खत्म करने को लेकर अनुषा कई बात की। करन और अनुषा के ब्रेकअप हुए करीब एक साल हो गया है। वहीं, ब्रेकअप के एक साल बाद अब अनुषा ने फिर से करन से अलग होने के बारे में खुलकर बात की। दरअसल, अनुषा ने एक फैन के पूछने पर इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्वैश्चन- आंसर सेशन के दौरान पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया। फैन ने पूछा- अगर आप बता सकें तो आपके करन से ब्रेकअप की वजह क्या है? अनुषा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें करन के प्यार की जगह सेल्फ लव को चुना। सवाल का जवाब देते हुए अनुषा ने कहा कि ‘हमें ज्यादा प्यार, खुशी और ईमानदारी की जरूरत होती है और ये खुद को प्यार करने से शुरू होता है, इसलिए मैंने खुद को चुना। बस इतनी सी बात है’। इस सवाल के जवाब को अनुषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया।
खुलासा: अनुषा दांडेकर ने करन कुंद्रा के साथ अपने ब्रेकअप की बताई वजह, कहा- करन के प्यार की जगह...
टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद से नीरज चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच नीरज डांसिंग रियलिटी शो डांस+6 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। वहीं, शो प्रसारित होने से पहले इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो में पहुंचे नीरज काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीरज का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसे देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो पर नीरज सभी के साथ काफी एंजॉय करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में नीरज शो की जज शक्ति मोहन को प्रपोज करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शो में पहुंचे नीरज शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ डांस करते भी नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल शो के इन प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नीरज चोपड़ा अपने अंदाज में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पहले राघव शक्ति के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बाद में शक्ति खुद ही नीरज से मंच पर उनको प्रपोज करने की रिक्वेस्ट करती हैं, ताकि राघव उनसे यह सीख सके।
| Dance +6 : शो में पहुंचे नीरज चोपड़ा ने शक्ति मोहन को किया प्रपोज, हाथ पड़कने पर दिया मजेदार जवाब |
बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल, हाल ही में रिया अंधेरी स्थित एक स्टूडियो के बाहर देखी गईं, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन बिग बॉस के घर की सदस्य बन सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, स्टूडियो के बाहर रिया के स्पॉट होने के बाद से ही इस खबर को कंफर्म माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही स्टूडियो था जहां बिग बॉस 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दलजीर कौर को देखा गया था। ऐसे में रिया का इस स्टूडियो के बाहर दिखने पर इसे बिग बॉस 15 के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।
Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं रिया चक्रवर्ती, स्टूडियो के बाहर दिखाई देने के बाद अटकलें तेज