फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehana Vasisth: एक्ट्रेस बनने मुंबई आईं गहना वशिष्ठ कैसे बन गईं बोल्ड फिल्मों की हीरोइन? जानें वजह

Thu, 16 Jun 2022 03:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jun 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
Gehana Vasisth birthday how she became a bold film heroine know about her struggle career
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां हजारों लड़कियां देश के अलग-अलग  जगहों से एक्ट्रेस बनने का सपना लिए पहुंचती हैं। इनमें से कुछ ही के ख्वाब पूरे हो पाते हैं। शहर में कदम रखने के बाद ही इनका सच से सामना होता है कि एक्ट्रेस बनना इतना आसान नहीं। मुंबई में फिल्मों या टीवी सीरियल में एक छोटे से रोल के लिए कड़े मुकाबले का सामने करना पड़ता है। यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियां अपने टूटे सपनों को लिए वापस लौट जाती हैं या फिर फेमस होने के लिए गलत रास्ते पर निकल जाती हैं। आज बात करेंगे एक ऐसी ही एक्ट्रेस की जो मुंबई तो बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनने आई थी, लेकिन कुछ वजहों से वह महज एक एडल्ट स्टार बनकर ही रह गई।

Gehana Vasisth birthday how she became a bold film heroine know about her struggle career
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियर से बनीं एडल्ट फिल्मों की हीरोइन

हम बात कर रहे हैं गहना वशिष्ठ की। गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी में हुआ था। गहना हर साल 16 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। चिरिमिरी में शुरुआती शिक्षा लेने के बाद वह इंजीनियरिंग करने के लिए भोपाल आ गईं। यहीं आकर उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। ऑल सेंट कॉलेज से रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरिंग के दौरान ही उनका रुझान एक्टिंग और मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगा था। इसके बाद एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने मुंबई की तरफ रुख कर लिया। बड़ी एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लिए आईं गहना को यहां आकर छोटे मोटे रोल या मॉडलिंग ऑफर से काम चलाना पड़ा। 

Gehana Vasisth birthday how she became a bold film heroine know about her struggle career
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई जैसे महंगे शहर में टिके रहने के लिए काफी पैसों की जरुरत पड़ती है। शायद इन्हीं जरुरतों की वजह से उन्होंने बॉलीवुड से बोल्ड फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। इसके बाद वह साउथ की एडल्ट फिल्मों में भी नजर आने लगीं। इन फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें ज्यादातर इसी तरह के रोल ऑफर होने लगे। इसके बाद उन्हें एडल्ट वेब सीरीज के ऑफर भी मिलने लगे। वक्त गुजरने के साथ-साथ वह इस दलदल में धंसती चली गईं और बाद में उन्होंने अश्लील फिल्मों का डायरेक्शन भी शुरू कर दिया। इन बदनाम गलियों में पहुंचने की वजह से गहना दोबारा कभी अपने घर नहीं जा सकीं। परिवार ने भी उनके इस कदम की वजह से उनसे सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gehana Vasisth birthday how she became a bold film heroine know about her struggle career
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
बेरोजगारी है सबसे बड़ी वजह

गहना की तरह तमाम ऐसी लड़कियां हैं जो फिल्मों में हीरोइन बनने के लिए मुंबई आती हैं। लेकिन वक्त और हालात की वजह से वह कुछ और ही बन जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण पैसों की तंगी को माना जा सकता है। छोटे शहरों से निकलकर लड़कियां एक्ट्रेस बनने मुंबई तो पहुंच जाती हैं लेकिन ऐसी बहुत कम ही लड़कियां होती हैं जिन्हें परिवार का सपोर्ट मिलता है। ज्यादातर लड़कियों को पैसे कमाने के लिए यहां खुद ही संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में कई बार इन्हें वो रोल भी करने पड़ते हैं जो वह नहीं करना चाहतीं।

विज्ञापन
Gehana Vasisth birthday how she became a bold film heroine know about her struggle career
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
संगठन भी नहीं कर पाते मदद

मयानगरी मुंबई में फिल्मों या टीवी में काम मिलना इतना आसान नहीं होता। ऐसे में कई संगठन हैं जो संघर्ष करने वाले एक्टर-एक्ट्रेसेस की मदद करते हैं। जानकारी के मुताबिक ये संगठन कलाकारों को छोटे मोटे रोल दिलाकर मुबंई जैसे महंगे शहर में बने रहने में मदद करते हैं।...लेकिन स्ट्रगलिंग आर्टिस्टों की संख्या ज्यादा और काम सीमित होने की वजह से ये संगठन भी लोगों की पर्याप्त मदद नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर आर्टिस्ट रोजगार की तलाश में हर दिन दर-दर की ठोकरें खाते हैं। रोज काम पाने की इस जद्दोजहद की वजह कुछ कलाकार या तो फिल्मों में काम करने का सपना देखना छोड़ देते हैं या फिर गहना की राह पर निकल पड़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed