फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhindora: 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन के साथ वापसी को तैयार भुवन बाम, इस तारीख तक पूरी होगी शूटिंग

Thu, 16 Jun 2022 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jun 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
Web Series Dhindora: Bhuvan Bam is ready to return with second season of his popular YouTube show
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब स्टार भुवन बाम की वेब सीरीज 'ढिंढोरा' यूट्यूब ऑरिजनल के रूप में ढिंढोरा पीटने में कामयाब रही थी। दर्शकों के बीच इसे बेहद पसंद किया गया। अब भुवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही वह इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के आखिर तक इस वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो जाएगी। बता दें कि दर्शक 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब जल्द ही उनका इंतजार पूरा होने वाला है।

Web Series Dhindora: Bhuvan Bam is ready to return with second season of his popular YouTube show
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब ऑरिजनल
बता दें कि 'ढिंढोरा' भुवन बाम की स्वतंत्र वेब सीरीज है। वह अपनी स्वतंत्र वेब सीरीज को यूट्यूब पर लॉन्च करने वाले पहले भारतीय डिजिटल कॉन्टेंट निर्माता हैं। इनकी वेब सीरीज दर्शकों के बीच तुरंत हिट हो गई। इसे न सिर्फ दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला, बल्कि यह एकमात्र ऐसा भारतीय यूट्यूब ऑरिजनल है, जिसे करीब आधा बिलियन (पांच करोड़) दर्शकों ने देखा।

Web Series Dhindora: Bhuvan Bam is ready to return with second season of his popular YouTube show
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल क्लास परिवार पर आधारित है
इस वेब सीरीज के पहले सीजन के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन की लगातार डिमांड कर रहे हैं। दर्शकों की पसंद को देखते हुए हाल ही में निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की आधिकारिक पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज पर पहले से ही काम शुरु हो चुका है। इसकी शूटिंग 2022 के अंत में होने की उम्मीद है। बता दें कि पहले सीजन का निर्देशन हिमांक गौर ने किया था। भुवन की पहली आधिकारिक ओटीटी डेब्यू 'ताजा खबर' का निर्देशन भी हिमांक कर रहे हैं, जो डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आएगी। बता दें कि 'ढिंढोरा' एक मध्यमवर्गीय परिवार की रियल लाइफ की कहानी पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series Dhindora: Bhuvan Bam is ready to return with second season of his popular YouTube show
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

भुवन ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
इस सीरीज को लेकर भुवन का कहना है, 'दर्शकों का मनोरंजन सरल तरीके से किया जा सके, इसके लिए हमने 'ढिंडोरा' से शुरुआत की थी। इस बार सीरीज की दिलचस्प कहानी के साथ-साथ वेब-शो सेट किया गया है। इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया गया था। हम सभी के प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं। अब इस शो के अगले सीजन के लिए हमने पहले ही काम शुरू कर दिया है। दूसरे सीजन को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed