बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के लगभग 10 घंटे बाद क्राइम ब्रांच ने नेरुल इलाके से रायन थारप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अब इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और इसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। रायन जॉन थारप की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ के पब्लिसिस्ट और लीगल अफेयर्स के हेड फ्लिन रेमेडियोज के हवाले से बयान जारी किया है।
बड़ी खबर: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ का बयान, बोलीं- सच सामने आने वाला है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लिन ने कहा है, 'पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए। यहां देश भर में सैकड़ों पोर्न ऑटीटी अब भी हर सप्ताह सैकड़ों क्लिप्स तैयार कर रहे हैं। बड़ी मछलियां अब भी यहां मौजूद हैं। ये खूब पैसे बना रहे हैं और हर सप्ताह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। गहना को भटका कर और धोखे से इस बिजनेस में लाया गया।'
बयान में आगे कहा गया, 'गहना को बताया गया था कि वह किसी इंटरनेशनल कंपनी के लिए काम कर रही हैं, जिसके बिजनेस और लीगल जांच का काम पहले ही किया जा चुका है। उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। हम मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहना चाहते हैं कि वह इस पोर्न इंडस्ट्री के तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो वास्तव में अथाह है। इसमें कई बड़े नाम जुड़े हैं।'
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में 'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 5 महीने बाद 19 जून काफी सीरीयस बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। जब वह जेल में थीं, तब भी उन्हें दौरा पड़ा था और फिर जेल अथॉरिटीज द्वारा सर जेजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
बीती रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।