फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 की उम्र में जेनेलिया बनी थीं मुख्यमंत्री की बहू, 10 साल डेट करने के बाद लिया था शादी का फैसला

Sun, 04 Aug 2019 04:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
genelia d'souza birthday Here are her love story with Riteish Deshmukh
genelia d'souza ritesh deshmukh

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर जेनेलिया देशमुख ने 5 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। जेनेलिया ने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बॉलीवुड में रितेश देशमुख और जेनेलिया की लवस्टोरी प्यार की मिसाल मानी जाती है। रितेश और जेनेलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। इनकी मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देख कर हैरान रह गए।

genelia d'souza birthday Here are her love story with Riteish Deshmukh
Genelia D Souza

जेनेलिया को खबर थी कि यह हीरो मुख्य मंत्री का बेटा है। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। इससे पहले वो भाव खाए, जेनेलिया ने खुद रितेश को घास नहीं डाली। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनेलिया से हाथ मिलाया। जेनेलिया हाथ मिलाकर इधर उधर देखने लगीं। रितेश को जेनेलिया का पहली मुलाकात में इतना भाव खाना अच्छा नहीं लगा। लेकिन धीरे-धीरे जब उनकी शूटिंग शुरू हुई तो जेनेलिया को अहसास हुआ कि रितेश वाकई दिल से अच्छे हैं। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 

genelia d'souza birthday Here are her love story with Riteish Deshmukh
Genelia D’Souza wishes Riteish Deshmukh - फोटो : instagram

24 साल के रितेश 16 साल की जेनेलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे।हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनेलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा। उधर जेनेलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक दूसरे की दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
genelia d'souza birthday Here are her love story with Riteish Deshmukh
genelia d souza

इसके बाद उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी। इनके मुताबिक रिश्ते की खबूसूरती यही रही कि इन्हें एक दूसरे को अपने प्यार में पागल करने के लिए कभी भी महंगे महंगे कैंडल लाइट डिनर या तोहफों की जरूरत नहीं पड़ी। इनके लिए एक दूसरे का प्यार ही सब कुछ था। जो बिन बोले ये सब समझ गए।

विज्ञापन
genelia d'souza birthday Here are her love story with Riteish Deshmukh
Ritesh and Genelia

आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। ताजुब्ब की बात थी कि शादी से पहले मीडिया में खुल कर इनके अफेयर की खबरें कभी नहीं आईं। शादी के साल ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और रितेश के पिता विलासराव देशमुख का निधन हो गया। नवंबर 2014 में रितेश पहली बार पिता बने। जेनेलिया ने बेटे को जन्म दिया और अब इनकी जिंदगी उसी बेटे रिआन के इर्द गिर्द घूमती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed