बॉलीवुड अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी और परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद जेनेलिया के चाहने वाले काफी परेशान हैं और उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे है।
स्केटिंग सीखते वक्त धड़ाम से गिरीं जेनेलिया डिसूजा, हाथ में लग गई चोट, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके हाथ में चोट लगी नजर आ रही है और पट्टी बंध रही है। हालांकि जेनेलिया ने बेहद ही क्यूट और फनी अंदाज में बताया कि यह उनकी रिकवरी पावरी हो रही है। लेकिन उनके चाहने वालों का वीडियो देखने के बाद बुरा हाल है।
जेनेलिया ने चोट लगने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा स्केटिंग सीखते वक्त हुआ। दरअसल, वो अपने दोनों बेटों को कंपनी देने के लिए स्केटिंग सीख रही थीं और उसी दौरान गिर पड़ीं और हाथ में चोट लग गई। जेनेलिया ने वीडियो के साथ एक प्रेरणात्मक कैप्शन भी लिखा है।
उन्होंने लिखा कि, 'कुछ समय पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया जिससे मैं अपने बच्चों को कंपनी दे सकूं। मैंने सोचा था कि जब सीख जाएंगी तो इंस्टाग्राम पर कूल सा वीडियो शेयर करूंगी लेकिन फिर लगा कि यह वीडियो भी पोस्ट कर देना चाहिए क्योंकि सब अपनी सफलता के बारे में ही पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन उस वक्त का क्या जब हम गिरते हैं? कभी कभी उड़ान भरने के लिए गिरना भी पड़ता है। मुझे खुशी है कि मैंने कोशिश की और करती रहूंगी जब तक सीख नहीं जाती।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में जेनिलिया की गिनती सफल अभिनेत्रियों में की जाती है लेकिन अपने परिवार और बच्चों को संभालने के लिए वो काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। इसके अलावा जेनिलिया का कहना है कि वो कमबैक के बारे में सोच रही हैं। जेनेलिया रितेश के साथ आखिरी बार फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में नजर आईं थी। ये फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी।