{"_id":"60471e928ebc3ec79e7bb49e","slug":"sunny-leone-revealed-that-her-husband-daniel-did-not-like-her-work-in-adult-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करने को लेकर किया खुलासा, कहा- पति डेनियल को नहीं था पसंद इसलिए...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करने को लेकर किया खुलासा, कहा- पति डेनियल को नहीं था पसंद इसलिए...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उन्होंने कई फिल्मों और गानों में काम किया है। सनी लियोनी के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। तो वहीं इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सनी लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं। अब इसी को लेकर सनी लियोनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनके पति डेनियल को उनका इस तरह से काम करना जरा भी पसंद नहीं था।
2 of 5
सनी लियोनी और डेनियल वेबर
- फोटो : instagram
इसमें कोई शक नहीं कि सनी लियोनी और डेनियल के बीच बेशुमार प्यार है। अक्सर सनी अपने पति की तारीफ करती हैं और उनका दिल से आभार जताती हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया कि, 'डेनियल ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। सनी ने बताया था कि डेनियल एडल्ट फिल्मों में उनके अन्य पुरुषों के साथ काम करने को लेकर खुश नहीं थे इसलिए उसने खुद उनके साथ काम करना शुरू कर दिया और इस तरह उन दोनों ने अपनी खुद की कंपनी भी शुरू की।'
3 of 5
सनी लियोनी और डेनियल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी और डेनियल की मुलाकात को लेकर सनी लियोनी कहती हैं, 'हम डेनियल के बैंड मेट के माध्यम से वेगास के एक क्लब में मिले थे। सनी ने कहा था कि पहली नजर में ही डेनियल को उनके प्यार हो गया था लेकिन उनकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं था। इसी बीच किसी तरह उसने मेरा नंबर और ईमेल आईडी ले लिया। नंबर होने के बाद भी डेनियल ने उन्हें ईमेल किया। इस तरह उनकी बातों का सिलसिला शुरू हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी, डेनियन और उनके बच्चे
बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल ने साल 2011 में शादी रचाई थी। कपल के तीन प्यारे बच्चे भी हैं। उन्होंने निशा कौर वेबर को गोद लिया था और सरोगेसी के जरिए इनके जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Insatagram- @sunnyleone
सनी लियोनी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था और यही से उन्हें पहचान मिली थी। इसी शो में सनी ने बताया था कि वह एक अमेरिकी अभिनेत्री है और एडल्ट फिल्मों में काम करती है। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जैकपॉट','रागिनी एमएमएस 2','एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ एल्बम सॉन्ग में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।