{"_id":"604719fadf470919972b52f6","slug":"gangubai-kathiawadi-congress-mla-demands-change-in-film-title-here-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का नाम बदलने की मांग, बताई ये वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का नाम बदलने की मांग, बताई ये वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम बदलने की मांग की और दावा किया कि इससे काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका अदा कर रही हैं। गंगूबाई, 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया के कामाठीपुरा की सबसे शक्तिशाल और सम्मानित ‘मैडमों’ में से एक थी।
2 of 5
अमीन पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विधानसभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि कमाठीपुरा इलाका काफी बदल गया है। पटेल दक्षिण मुंबई के मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विधायक ने कहा, 'यह उस तरह का नहीं है जैसा कि यह 1950 के दशक में था। वहां महिलाएं अलग अलग पेशे में बहुत आगे बढ़ रही हैं।'
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : Pen Movies
उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के नाम से काठियावाड़ शहर की छवि भी खराब होगी। फिल्म का नाम बदलना चाहिए।' महाराष्ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक ने राज्य सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर
- फोटो : फिल्म टीजर
मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत है और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है। बता दें कि कमाठीपुरी की आवाज के नाम से वहां पर काम करने वाले एक संगठन ने फिल्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि,' कमाठीपुरा के साथ जुड़े इतिहास को सुधारने में यहां के लोगों की काफी मेहनत रही है, लेकिन ये फिल्म वर्तमान तो खराब करेगी ही, लेकिन भावी पीढ़ियों पर भी इसका सही असर नहीं पड़ेगा'।
विज्ञापन
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहा जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स कमाठीपुरा के 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य ना सिर्फ सच्चाई से दूर हैं बल्कि कई मायने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो दूसरे के दर्द का इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।