फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेनिलिया डिसूजा ने बेटे राहिल और रेयान के साथ साझा किया खास वीडियो, सुशांत के इस गाने पर जमकर की मस्ती

Sat, 06 Feb 2021 10:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 06 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Genelia Dsouza share a cute video of her with son Rahyl and Riaan on Sushant Singh Rajput Song
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिलिया डिसूजा फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जेनिलिया ने अपने दोनों बेटों राहिल और रेयान के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से साझा करते हुए जेनेलिया ने मातृत्व पर काफी खास बात कही है। जेनिलिया का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में वो  सुशांत के गाने पर बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Genelia Dsouza share a cute video of her with son Rahyl and Riaan on Sushant Singh Rajput Song
जेनिलिया - फोटो : Instagram

जेनिलिया ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो अपने बच्चों के साथ सुशांत सिंह राजपूत के गाने 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड तू मेरी गर्लफ्रेंड' पर मस्ती करती दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए बहुत ही प्यारी बातें लिखी हैं। जेनिलिया ने लिखा कि, 'मां बनने के बाद आपको एहसास होता है कि आप सहजता से, पूरे दिल से और बार बार अपने बच्चों को खुद से पहले प्राथमिकता देते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में आपको ये भी एहसास होता है कि आप एकलौती ऐसी इंसान हैं जो उनकी जिंदगी में ठहराव लाती हैं'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Genelia Dsouza share a cute video of her with son Rahyl and Riaan on Sushant Singh Rajput Song
genelia d'souza - फोटो : instagram

आगे जेनिलिया दिल के आकार के इमोजी बनाकर लिखती हैं, 'बच्चे बस ऐसे ही होते हैं। हर मूड को माफ कर देने वाले, हर वक्त उन्हें आपकी जरुरत होती है और वो ये ही सोचते हैं कि मां सही है( भले ही हर मां सोचती है कि वो सही कर रही है या नहीं)। जेनिलिया ने माओं को नसीहत देते हुए लिखा कि, 'मैं जानती हूं कि एक मां के तौर पर मैं परफेक्ट नहीं हूं, ना मैं एक दम सही हूं, मैं लड़खड़ाती हूं, गिरती हूं, लेकिन जहां मेरे बच्चों को मेरी जरूरत होती है तो उनका भला मुझसे ज्यादा कोई नहीं चाह सकता। तो सभी माओं से मैं कहना चाहूंगी कि आप बेस्ट हैं और किसी के भी कहने से आप कुछ और मत सोचिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia Dsouza share a cute video of her with son Rahyl and Riaan on Sushant Singh Rajput Song
genelia - फोटो : instagram

जेनिलिया बॉलीवुड में अच्छा काम कर रही थीं, लेकिन अपने परिवार और बच्चों को संभालने के लिए वो काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में जेनिलिया और रितेश ने अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मनाई।  इस खास मौके पर जेनेलिया ने रितेश के साथ रोमाटिंक डिनर किया। उन्होंने खुद रितेश के लिए ये सरप्राइज प्लान किया था।

विज्ञापन
Genelia Dsouza share a cute video of her with son Rahyl and Riaan on Sushant Singh Rajput Song
genelia d'souza ritesh deshmukh

फिल्मों की आने की बात पर जेनिलिया का कहना है कि वो कमबैक के बारे में सोच रही हैं। उन्होने कहा कि, 'जिस समय मैंने ये फैसला किया था कि मुझे अब सैटल होना है तो उस वक्त मैं जानती थी कि मुझे रितेश और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना है, लेकिन मेरे बच्चे अब इतने बड़े हो गए है कि मैं दोबारा अपने करियर को शुरू कर सकती हूं'। जेनेलिया रितेश के साथ आखिरी बार फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में नजर आईं थी। ये फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed