लॉक डाउन के दौरान पूरे देश की रफ्तार थम सी गई है। केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें सभी जरूरती सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बहुत लोगों के पास जरूरी सामान पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ऐसी ही परेशानी से कुछ कलाकार भी दो-चार हो रहे हैं। फिल्म मेजर साहब में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री औऱ पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली भी इनमें से एक हैं।
लॉकडाउन में अकेले फंसी ये पूर्व मिस इंडिया, जानकारी मिलते ही हरकत में आया गोवा प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नफीसा अली कैंसर से पीड़ित रही हैं और अपने इलाज के बाद से गोवा में हैं। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में वह अकेली फंस गई और यहां तक कि उनको खाना और दवा तक मिलना मुश्किल हो गया। नफीसा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं गोवा के मोर्जिम में हूं। मैं एक कैंसर सर्वाइवर हूं और वहां जरूरी सामान जैसे-खाना, दवा नहीं मिल पा रहा है। यहां सब्जी और फल नहीं मिल रहे हैं। यहां बहुत ही मुश्किल हालात हैं। मैं सभी को लेकर परेशान हूं।'
I am grateful to the Goa administration that came to check on me & discuss how to resolve issues regarding the fresh food chain to help the locals in Morjim .They will also try finding my medicine in Panjim . Requested that police be guided to not hit people out for to buy food . pic.twitter.com/zBgb5wFvV8
— Nafisa Ali Sodhi (@nafisaaliindia) April 2, 2020
वहीं गोवा प्रशासन के एक अधिकारी ने भी ट्वीट कर लोगों को बताया कि वे नफीसा से मिले हैं और उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
Met veteran actress @nafisaaliindia during inspection of Pernem/Mandrem area. Understood her concerns. She is getting essential supplies. Her medicine supplements list has been taken and we will get those soon. We are caring for Senior Citizens#GoafightsCovid https://t.co/yRoDXjOnv0 pic.twitter.com/9FZD1Fisui
गौरतलब है कि मेजर साहब के अलावा नफीसा, शशि कपूर के साथ फिल्म जुनून और धर्मेंद्र के साथ फिल्म यमला पगला दीवाना में नजर आ चुकी हैं। अभिनय से पहले वह लगातार तीन साल (1972-1974) तक नेशनल स्विमिंग चैंपियन भी रह चुकी हैं।