फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करिश्मा ने शेयर की कपूर खानदान की सालों पुरानी तस्वीर, रणबीर को देखते ही आलिया ने किया ये कमेंट

Fri, 03 Apr 2020 03:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with raj kapoor and kareena kapoor
karishma kapoor - फोटो : social media

लॉकडाउन के बीच सितारे अपने घर के काम खुद ही कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वो अपनी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

karishma kapoor shared throwback photo with raj kapoor and kareena kapoor
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media

इस थ्रोबैक तस्वीर में करिश्मा कपूर के दादा राज कपूर और दादी कृष्णा कपूर हैं। साथ ही करीना कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी हैं। करिश्मा कपूर जहां राज कपूर के पीछे खड़ी हैं तो वहीं करीना, रणबीर और रिद्धिमा अपने दादा जी के गोद में बैठे हुए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Family matters..❤️ #grandparents #cousins #family #love @kareenakapoorkhan @riddhimakapoorsahniofficial #ranbirkapoor #flashbackfriday

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

karishma kapoor shared throwback photo with raj kapoor and kareena kapoor
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा- 'परिवार मायने रखता है।' खास बात ये है कि तस्वीर पर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने कमेंट किया है। आलिया ने ढेर सारे दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कपूर बहनें बहुत सुंदर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with raj kapoor and kareena kapoor
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया का परिवार शादी की तारीख पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है दिसंबर के आखिरी दो हफ्ते में से किसी दिन शादी की तारीख तय हो सकती है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणबीर और आलिया डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। परिवार इनकी शादी मुंबई में करने की प्लानिंग कर रहा है।

विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with raj kapoor and kareena kapoor
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्मों की बात करें तो रणबीर और आलिया हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त थे। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की रिलीज पिछले एक साल से लगातार टल रही है। आखिरी बार अमिताभ बच्चन ने फिल्म के साथी कलाकारों के साथ एक वीडियो में इसकी रिलीज डेट चार दिसंबर 2020 घोषित की थी। अब जब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है तो इस साल इसका रिलीज होना मुश्किल ही लग रहा है। 

अरबाज खान से अलगाव के तीन साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, तलाक से पहले की सुनाई दास्तां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed