{"_id":"5e870a9b8ebc3e78ba60607a","slug":"prabhu-deva-birthday-special-know-about-amazing-dancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं थे प्रभु देवा, जानें कैसे क्लासिकल डांसर से बने भारतीय 'जैक्सन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं थे प्रभु देवा, जानें कैसे क्लासिकल डांसर से बने भारतीय 'जैक्सन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 03 Apr 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभु देवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभु देवा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। डांसिंग, कोरियोग्राफी, अभिनय और फिर निर्देशन, प्रभु देवा इन सभी क्षेत्रों में खुद को साबित कर चुके हैं। प्रभु देवा हाल ही में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं प्रभु देवा के बारे में कुछ बातें।
2 of 5
Prabhu deva
प्रभु देवा को भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है। वो डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक तो है इसके साथ ही वो बतौर अभिनेता भी हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं। प्रभु देवा भले ही अपने जैक्सननुमा डांस के लिए मशहूर हों लेकिन असल में वे एक क्लासिकल डांसर हैं। अपने सफर के बारे में प्रभु देवा ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।
3 of 5
prabhu deva
प्रभु देवा ने बताया था, 'मैं दरअसल एक क्लासिकल डांसर हूं। मैने भरतनाट्यम सीखा है अपने गुरुओं से, उसी दौरान माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर आई। जब मैने इसे देखा तो मैं हैरान रह गया और सोचने लगा कि ये शख्स कौन है। मेरे ऊपर सबसे ज़्यादा असर माइकल जैक्सन का रहा है।' प्रभु देवा ने इसके बाद बात करते हुए कहा था, 'मैं वैसे भी पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं था। मेरे पिताजी फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर थे, तो बस मैं भी डांस करने लगा और कोरियोग्राफर बन गया। नृत्य जैसी दूसरी कोई चीज़ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan With Prabhu Deva
- फोटो : amar ujala, mumbai
'बेहतरीन डांसर बनने के लिए क्या जरूरी है' के सवाल पर बीबीसी से बातचीत में प्रभु देवा ने कहा था, 'बस इसके दो ही गुर हैं- पहले तो आपमें बेइंतहा रूचि होनी चाहिए और दूसरा जी तोड़ प्रेक्टिस।' याद दिला दें कि प्रभु देवा वांटेड , आर राजकुमार और राउडी राठौर जैसी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्में भी निर्देशित कर चुके हैं। प्रभु देवा कहते हैं कि निर्देशन और अभिनय में से उन्हें निर्देशन करना ज्यादा मुश्किल लगता है। उनका कहना था, 'इसमें जिम्मेदारी बहुती होती है और टेंशन भी बहुत हो जाता है। लेकिन हाँ मुझे ये सब कुछ बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Prabhu deva
इसके साथ ही बदलते सिनेमा पर प्रभु देवा ने कहा था, 'पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों के डांस स्टाइल में बहुत बदलाव आया है। जैसा रॉकेट ऊंचाइयाँ छूता है वैसा ही डांस है इस समय। आज हर लड़का- लड़की को डांस करना आता है, पहले ऐसा नहीं होता था। इतने सारे टीवी शो और रियलिटी डांस शो हैं जिनमें कमाल के डांसर हैं। आजकल के होरो को देखो, कितना अच्छा डांस करते हैं। तो कुलमिलाकर चीज़ें बेहतर ही हुई हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।