फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: अरशद वारसी ने एनिमल को बताया 'मास्टरपीस', रणबीर कपूर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कही यह बात

Wed, 06 Dec 2023 12:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 06 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म ने एनिमल के दर्शकों को दो भागों में बांट दिया है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें महिलाओं को लेकर दर्शाए गए सीन की कई लोग निंदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Golmaal 5 fame Arshad Warsi calls Ranbir Kapoor Starrer Animal Masterpiece Said this for superstar performance
एनिमल, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बीते दिन मंगलवार को एनिमल देखी। इसके बाद उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए संदीप रेड्डी वांगा एक्शन ड्रामा को बेहद शानदार बताया है। पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Golmaal 5 fame Arshad Warsi calls Ranbir Kapoor Starrer Animal Masterpiece Said this for superstar performance
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म ने एनिमल के दर्शकों को दो भागों में बांट दिया है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर इसमें महिलाओं को लेकर दर्शाए गए सीन की कई लोग निंदा कर रहे हैं। हालांकि, अरशद वारसी ने फिल्म की खूब सराहना की है।  

Animal: बॉबी देओल ने अपने और रणबीर कपूर के भाईचारे को किया साझा, अभिनेता को बताया सुपरस्टार

Golmaal 5 fame Arshad Warsi calls Ranbir Kapoor Starrer Animal Masterpiece Said this for superstar performance
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरशद ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ''मास्टरपीस' बताया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि उनकी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने कल एनिमल देखी। संदीप रेड्डी वांगा और फिल्म बेहद शानदार है। मुझे लगता है कि ऋषिजी और नीतूजी की मुलाकात इसलिए हुई क्योंकि दुनिया को रणबीर कपूर की जरूरत थी। उनकी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है।'  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Golmaal 5 fame Arshad Warsi calls Ranbir Kapoor Starrer Animal Masterpiece Said this for superstar performance
अरशद वारसी - फोटो : social media

इसके साथ ही उन्होंने अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और एनिमल की पूरी टीम को टैग करते हुए 'एनिमल' देने के लिए धन्यवाद कहा है। बता दें कि तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी और इसके हिंदी रीमेक कबीर सिंह के बाद एनिमल संदीप रेड्डी वांगा की तीसरी फिल्म है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
Golmaal 5 fame Arshad Warsi calls Ranbir Kapoor Starrer Animal Masterpiece Said this for superstar performance
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस और चर्चा के बीच फिल्म के कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने पांच दिन में वर्ल्डवाइड 481 करोड़ का कारोबार कर लिया है।  

तृप्ति डिमरी ने छीना रश्मिका मंदाना से नेशनल क्रश का टैग!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed