अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में आगाज करने जा रही है। अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा-निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए अभिनय की दुनिया में दस्तक देने को तैयार हैं। यह फिल्म सात दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। इससे पहले कल इसका भव्य प्रीमियर हुआ, जिसमें फिल्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बच्चन परिवार की तीन पीढ़ी एक साथ नजर आईं, जिसकी तस्वीरें अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
The Archies: मामा अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया भांजे अगस्त्य का हौसला, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले दी ये सीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे,अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे का हौसला भी बढ़ाया है। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपने भांजे का हाथ थामे दिख रहे हैं। ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। वहीं, एक अन्य तस्वीर में बिग बी, अभिषेक बच्चन और अगस्त्य तीनों डैशिंग लुक में दिख रहे हैं।
Angelina Jolie: हॉलीवुड छोड़ने जा रहीं एंजेलिना जोली, अभिनेत्री ने खुलासे से फैंस को चौंकाया
इसके साथ अभिषेक बच्चन ने डेब्यू से पहले एक्टिंग की दुनिया में अगस्त्य का स्वागत किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''तुम्हें बस आगे बढ़ना है और मैं तुम्हारा हाथ थामने के लिए हमेशा रहूंगा। मेरे प्यारे अगस्त्य, फिल्मों की दुनिया में तुम्हारा स्वागत है'! बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों को एक तस्वीर में देख यूजर्स बेहद खुश हैं और अगस्त्य को जमकर बधाई दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन के अलावा एक तस्वीर अगस्त्य ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। वे ब्लैक सूट में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'किसी की नजर न लगे भईया'। बता दें कि 'द आर्चीज' फिल्म सात दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अगस्त्य के साथ-साथ इसमें सुहाना खान और खुशी कपूर भी नजर आएंगी।
बीती रात हुए भव्य प्रीमियर कार्यक्रम रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे जैसी हस्तियों ने शिरकत की। रेखा ने साड़ियों के प्रति अपने प्यार को बरकरार रखते हुए, पीले रंग की टिश्यू साड़ी कैरी की। वहीं, दीया मिर्जा ने इस इवेंट के लिए काले रंग की एक स्टाइलिश मोनोटोन ड्रेस चुनी।
Jaideep Ahlawat: बॉबी देओल संग काम करने की इच्छा रखते हैं जयदीप, पोस्ट साझा कर बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल