{"_id":"59f0d42f4f1c1b59678b7b05","slug":"golmaal-again-became-most-successful-film-among-all-films-in-the-golmaal-franchise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' बनी फ्रेंचाइजी की सबसे कमाऊं फिल्म, तोड़े ये 5 रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' बनी फ्रेंचाइजी की सबसे कमाऊं फिल्म, तोड़े ये 5 रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोलमाल अगेन
- फोटो : Tamilmixss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की अजय देवगन मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यही नहीं, ये फिल्म अब 'गोलमाल अगेन' फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्म भी बन चुकी है। जानें, 'गोलमाल अगेन' की कमाई और तोड़े कौन से रिकॉर्ड...
Golmaal Again song Maine Tujhko Dekha
रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की अबतक की सबसे सफल फिल्म 'गोलमाल 3' ने पूरी लाइफटाइम 106.64 करोड़ की कमाई की थी। पर 'गोलमाल अगेन' ने सिर्फ 5 दिनों में ही 116.89 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि पहले सप्ताहांत ये फिल्म भारत में 130 करोड़ की कमाई कर लेगी। इसके अलावा भी 'गोलमाल अगेन' ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं....
golmaal again
इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म: 'गोलमाल अगेन' ने साल 2017 में सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। ये साल की पहली फिल्म थी, जिसने ओपनिंग वाले दिन ही 30 करोड़ की कमाई की। इसने 'ट्यूबलाइट' और 'रईस' की ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
golmaal again
साल 2017 की सबसे तेजी से 100 करोड़ी फिल्म: 'गोलमाल अगेन' ने साल 2017 में सबसे तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया। वो भी सिर्फ 4 दिनों में। 'रईस' और 'ट्यूबलाइट' को 100 करोड़ी बनने में 6 दिनों का समय लगा था।
विज्ञापन
गोलमाल अगेन
अजय देवगन की इंटरनेशनल मार्केट में सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग वाली फिल्म: 'गोलमाल अगेन' अजय देवगन की इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा बड़ी वीकेंड ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। महज तीन दिनों में ही 3.17 मिलियन डॉलर की कमाई 'गोलमाल अगेन' ने की थी। अजय देगवन की 'सिंघम रिटर्न' ने 2.40 मिलियन की ओपनिंग की थी तो 'सन ऑफ सरदार' ने 1.96 मिलियन की कमाई की थी।