कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। भारत में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। लोग अपने-अपने तरीकों से इससे बचने के उपाय कर रहे हैं। वैज्ञानिक भी इसका इलाज ढूंढने के लिए लगातार डटे हुए हैं। लेकिन अखिल भारत हिंदू महासभा कि तरफ से ये दावा किया गया है कि गौमूत्र पीकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। हाल ही में इसके लिए एक गोमूत्र पार्टी का आयोजन किया गया।
कोरोना से बचने के लिए 'गोमूत्र पार्टी' में पहुंचे इतने लोग, देखकर हैरान रह गईं ऋचा चड्ढा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें लिखा था कि अखिल भारत हिंदू महासभा एक गौमूत्र पार्टी का आयोजन कर रही है। उस पोस्टर को शेयर करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पूछा था कि 'बस चाहती हूं कि कोई इस पार्टी को लाइवस्ट्रीम करे, देखना चाहती हूं कि इस पार्टी में असलियत में कौन गोमूत्र पी रहा है।'
Just want someone to Livestream this party... Wanna see who's actually getting pissed drunk at this party! Glug glug cheers ! https://t.co/YJGiyPKToR
इसके बाद एक शख्स ने गौमूत्र पार्टी में जाकर वहां वीडियो शूट कर लिया और ट्वीटर पर शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा को टैग किया। इस वीडियो को देख ऋचा चड्ढा ने हैरानी जताते हुए ट्वीट किया, 'नहीं-नहीं ऐसा नहीं हो सकता, नहीं सच में ऐसा नहीं हो सकता।'
No no no no NOOOOO! What. No. Really ? https://t.co/4Ecp9q72mD
बता दें कि इस पार्टी का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार आशीष की तरफ से किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में करीब दो सौ लोगों ने हिस्सा लिया था।
कोरोना वायरस के संक्रमण पर अब बनने जा रही फिल्म, नाम होगा "कोरोना प्यार है"