कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। हर देश की सरकार इस खतरनाक वायरस से लड़ने की कोशिश में लगी हुई है वहीं अपने देश के नागरिकों को सावधान रहने की सलाह भी दे रही है। कोरोना वायरस का खौफ आम लोगों के अलावा खास लोगों में भी काफी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस वायरस से बचने में लगे हुए हैं वहीं वह अपने फैंस को भी कोरोना वायरस की चपेट में ना आने की सलाह दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा को हुआ कोरोना वायरस का खौफ, खुद को किया घर में बंद !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के चलते खुद को घर में बंद करने का फैसला किया है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि घर में रहना कितना सुरक्षित है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने पैट डॉग के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है। ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
सोशल मीडिया यूजर्स और प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामाने आया था। इस वीडियो में वह कोरोना वायरस से बचने के लिए हैल्लो के बजाय नमस्कार करने की सलाह दे रही थीं। प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका के वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया गया। दरअसल उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास किया।
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वह हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आईं। प्रियंका की ये तस्वीरें अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।'
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी किसी भी कार्यक्रम में जाती हैं तो सभी को वहां पर नमस्ते करके भी दूसरों को सम्मान देती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को फैंस शुरू से ही काफी पसंद करते रहे हैं। वहीं बात करें कोरोना वायरस की तो महाराष्ट्र में 59 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, कोच्चि से दुबई जा रही फ्लाइट में एक ब्रिटिश यात्री भी संक्रमित पाया गया है। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है इसमें विदेशी भी शामिल हैं। इसी बीच ईरान में फंसे 234 भारतीय और इटली में फंसे 218 भारतीयों को स्वदेश लाया गया है।
पढ़ें: इन 10 किरदारों ने आलिया को बनाया हीरोइन नंबर वन, फिल्म दर फिल्म यूं हासिल की शोहरत