फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: चारू असोपा ने बेटी को दिया जन्म, बुआ सुष्मिता सेन बोलीं- दिवाली से पहले लक्ष्मी घर आई

Mon, 01 Nov 2021 06:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 01 Nov 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Good news Charu Asopa blessed with baby gril aunt Sushmita Sen said Lakshmi came home before Diwali
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी व एक्ट्रेस चारू असोपा माता-पिता बन गए हैं। जी हां, चारू असोपा ने आज यानी 1 नवंबर 2021 को अपनी क्यूट बेटी को जन्म दिया है और ये गुड न्यूज राजीव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। राजीव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।


 
दरअसल, राजीव सेन ने अपने ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अस्पताल की है। इन तस्वीरों में वह और चारू अपनी बच्ची पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में राजीव अपनी नन्ही परी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेबी चारू की गोद में है। दूसरी तस्वीर में राजीव अपनी वाइफ चारू के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में मां बनने की खुशी चारू के चेहरे पर झलक रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

Good news Charu Asopa blessed with baby gril aunt Sushmita Sen said Lakshmi came home before Diwali
राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आखिरी तस्वीर राजीव की अपनी बेटी के साथ है। इस तस्वीर में राजीव अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और उसे निहार रहे हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में कपल की बेटी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।

Good news Charu Asopa blessed with baby gril aunt Sushmita Sen said Lakshmi came home before Diwali
Charu Asopa and Rajeev Sen - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों के साथ राजीव ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के ठीक होने की जानकारी दी है। राजीव ने लिखा है, 'एक बच्ची का आर्शीवाद, चारू ठीक और फिट हैं। अंत तक मजबूत होने के लिए मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। भगवान का शुक्र है।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news Charu Asopa blessed with baby gril aunt Sushmita Sen said Lakshmi came home before Diwali
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

चारू असोपा के मां बनने के बाद सुष्मिता सेन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने हाथों से हार्ट शेप बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने लिखा, ‘दिवाली से ठीक पहले आती है लक्ष्मी। यह एक कन्या है। बधाई हो बधाई हो असोपा और राजीव सेन। यह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह ही बुआ बन बनी हूं। अभी बच्चे की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए चारू ने हमारी नन्ही परी को जन्म देने से ठीक पहले की तस्वीरें साझा कीं, मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला। इसे इतना सुंदर और शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए डॉक्टर रश्मि को धन्यवाद। आप सबसे अच्छी हैं। असोपा और सेन परिवार, 3 पोते-पोतियों, सभी लड़कियों को बधाई।’

विज्ञापन
Good news Charu Asopa blessed with baby gril aunt Sushmita Sen said Lakshmi came home before Diwali
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

चारू असोपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव से 7 जून 2019 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों में तनाव की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने आपसी समझदारी से अपने रिश्ते को सुधार लिया था। चारू ने इसी साल मई के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश किया था। चारू अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही थीं। इतना ही नहीं, चारू का यू-ट्यूब पर एक चैनल है, जहां पर वह अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस फैंस के साथ साझा कर रही थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed