सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई है । वीकेंड में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं । हालांकि फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू भी मिले हैं । क्रिटिक्स ने फिल्म को बेहद निराशाजनक बताया है ।
'रेस 3' को लेकर इतना ट्रोल हुए सलमान खान, Google ने भी बुरी तरह कर दी बेइज्जती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में कास्ट की परफॉर्मेंस को बेकार बताया जा रहा है । पहली बार 'सुल्तान' की कोई फिल्म इतना ट्रोल हुई है कि गूगल पर 'Worst Bollywood Actor' लिखने पर सलमान का नाम आ रहा है ।
इस स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद सलमान एक बार फिर टि्वटर पर ट्रोल हो रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो पहले से ही पता था लेकिन अब जब गूगल ने बता दिया है तो ये साबित हो गया है कि सलमान सबसे बेकार एक्टर हैं ।'
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई, आपको गूगल बेकार एक्टर क्यों कह रहा है, जरा पता करना ।' बता दें कि Worst Bollywood Actor लिखने पर गूगल सलमान खान को विकी प्रोफाइल दिखा रहा है ।
I've always known but now its proved why salman khan appears when we google "worst actor of bollywood" #Race3 . Save your money and go watch #Blackmailmovie #irrfankhan When you search for worst bollywood actor on google 😂😂
Google wishing #Eid to Salman khan#race3 #SalmanKhan #EidMubarak pic.twitter.com/N18FUx5oQJ
'रेस 3' में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, अनिल कपूर और साकिब सलीम ने काम किया है । इस फिल्म काे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है । वहीं रमेश तौरानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं ।