फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्णा संग अनबन पर पहली बार बोले गोविंदा, कहा- 'उनके स्टेटमेंट में नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट थे'

Sun, 22 Nov 2020 05:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 22 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Govinda Breaks Silence On Krushna Abhishek Statement
कृष्णा अभिषेक. गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की अनबन से तो हर कोई वाकिफ है। मामा भांजे के बीच की दूरियां अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस एपिसोड से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नदारद दिखे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई।

Govinda Breaks Silence On Krushna Abhishek Statement
कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

कृष्णा ने जब गोविंदा वाले एपिसोड में परफॉर्म नहीं किया। तब इसके लिए लोगों ने गोविंदा पर भी उंगलियां उठाईं। जिसके बाद कृष्णा ने इस मामले में अपना एक स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। वहीं अब इस मामले पर गोविंदा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। जिससे साफ जाहिर होता है कि गोविंद कृष्णा की बातों से एक बार फिर से नाराज हो गए हैं।

Govinda Breaks Silence On Krushna Abhishek Statement
कृष्णा अभिषेक. गोविंदा - फोटो : फाइल फोटो

हाल ही में गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपना स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें गोविंदा ने कहा कि, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां गेस्ट था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उनके स्टेटमेंट में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। गोविंदा ने यह भी कहा कि कृष्णा बचपन से उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। पता नहीं पब्लिक में ये सब बोलकर उनको क्या मिल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Breaks Silence On Krushna Abhishek Statement
कृष्णा अभिषेक. गोविंदा - फोटो : फाइल फोटो

इतना ही नहीं कृष्णा ने कहा था कि गोविंदा उनके जुड़वां बच्चों को देखने अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इस पर भी गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा- 'मैं अपने परिवार के साथ बच्चों को देखने के लिए हॉस्पिटल गया था। मैं डॉक्टर्स और नर्सों से भी मिला। नर्स ने मुझे बताया कि कश्मीरा नहीं चाहतीं कि परिवार का कोई सदस्य उनसे मिले। जब हमने जिद की तो हमें बच्चों को दूर से देखने की इजाजत दी गई और हम भारी मन से घर लौट आए।'

विज्ञापन
Govinda Breaks Silence On Krushna Abhishek Statement
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आगे गोविंदा ने कहा, 'मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से उनसे मर्यादित दूरी रखना चाहता हूं। इसके लिए जो मुझे नापसंद करता है, करता रहे। हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में ये सब डिसकस करने से इमेज ही खराब होती है। शायद मैं सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इंसान हूं लेकिन रहने दीजिए। मेरी स्वर्गीय मां कहती थीं, नेकी कर और दरिया में डाल। मैं बस वही करना चाहता हूं।'

पढ़ें: जब भारती सिंह ने की थी Say No To Drugs की अपील, अब खुद ही हो गईं मामले में गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed