बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। गोविंदा की फिल्में भले ही कुछ समय से बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन आज भी उनकी फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है। गोविंदा ने ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने डांस से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब हाल ही में गोविंदा का बेटी टीना के साथ मजेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद साझा किया है।
अंग्रेजी गाने पर गोविंदा ने बेटी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, टीना आहूजा की अदाओं पर फैंस ने लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शॉर्ट वीडियो क्लिप में टीना और गोविंदा गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि बाप-बेटी एक अंग्रेजी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। इस वीडियो में गोविंदा का 90 वाला स्टाइल तो फैंस को पसंद आ ही रहा है साथ ही टीना आहूजा पर भी सबकी निगाहें टिक गई हैं।
इस वीडियो में गोविंदा और टीना ने ही काले रंग के कपड़े पहने है जिसमें दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं। पिता के साथ डांस करते हुए टीना हंसती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को टीना और गोविंदा का ये मजेदार शार्ट वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में नेपोटिजम के मुद्दे पर टीना आहूजा की बातों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान टीना ने खुद को नेपो किड्स मानने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्मों के लिए उन्होंने कभी अपने पापा से मदद नहीं ली। टीना ने कहा कि, 'मैंने कभी अपने पापा से मदद नहीं ली, इसलिए कोई मुझे नेपो किड्स नहीं कह सकता है। मुझे अभी तक जो भी काम मिला है वो अपनी प्रतिभा के दम पर मिला है'।
बता दें कि बॉलीवुड में पिछले काफी समय से स्टार किड्स लॉन्च हो रहे हैं। अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर जैसे सितारों पर नेपोटिजम का टैग लगा है, लेकिन टीना खुद को इससे अलग मानती हैं। वर्क्रफंट की बात करें तो टीना आहूजा ने साल 2015 में फिल्म 'सेकेंड हैंड हसबैंड' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा टीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आती हैं।