बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद का 5 फरवरी की सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए गौहर खान और उनके पति जैद दरबार भी पहुंच गए हैं। जैद के भाई भी मौजूद हैं। वर्सोवा कब्रिस्तान पहुंचे जैद और गौहर की भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है।
पिता के अंतिम संस्कार में पति संग पहुंचीं गौहर खान, भावुक कर देने वाली तस्वीरें आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जफर अहमद के इंतकाल की जानकारी खुद गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। गौरतलब है कि जैद दरबार ने अपने ससुर के लिए एक दिन पहले तस्वीर साझा करते हुए उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे ससुर को दुआओ में याद रखिएगा। ऊपरवाला उन्हें अच्छी सेहत दें। वो एक बेहतरीन इंसान हैं'।
पिता के निधन के बाद से गौहर खान काफी दुखी हैं। वे अपने पिता के काफी करीब थीं। गौहर की शादी में उनके माता-पिता दोनों शरीक हुए थे। कई तस्वीरों में उन्हें गौहर और जैद दरबार के साथ देखा गया था। अब गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल दी है। शोक में अपनी फोटो हटाकर एक मोमबत्ती की फोटो लगा दी। विरल भियानी ने जैद दरबार की उनके ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।
#ZaidDarbar n Mortal at Versova Kabrasthan. @viralbhayani77 pic.twitter.com/X4hp11b3Xu