फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: 'ये न कहें कि आपका पार्टनर बहुत शरीफ है...' गोविंदा की पत्नी ने शादी में बेवफाई पर खुलकर की बात

Fri, 27 Dec 2024 06:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

हाल ही में एक साक्षात्कार में सुनीता ने पति गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है। रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव पर भी उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Govinda Wife Sunita Ahuja Shares Thoughts on cheating in marriages Says women your partner is not innocent
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। अभिनेता की पत्नी अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। सार्वजनिक उपस्थितियों में सुनीता अपनी फनी बातों से लोगों को हंसाती भी रहती हैं। अब हाल ही में, सुनीता ने शादी में बेवफाई को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Govinda Wife Sunita Ahuja Shares Thoughts on cheating in marriages Says women your partner is not innocent
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

शादी में बेवफाई पर खुलकर बोलीं सुनीता
हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक साक्षात्कार में सुनीता ने पति गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है। रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव पर भी उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए हैं। हालांकि, जब सुनीता से रिश्ते में बेवफाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़कर हर औरत से कहना चाहूंगी कि कभी भी यह मत कहो कि तुम्हारे साथी की कोई गलती नहीं है या फिर वो निर्दोष है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है, तो यह बहुत बुरा हो जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: जन्मदिन पर जीशान सिद्दीकी के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए भाईजान, विवादों के बीच नहीं कम हुआ स्वैग

Govinda Wife Sunita Ahuja Shares Thoughts on cheating in marriages Says women your partner is not innocent
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

सुनीता ने कही यह बात
सुनीता ने आगे कहा, 'अगर आप उस लड़की से अपने पार्टनर का छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं तो भी वह उसे नहीं छोड़ेगी और मामला काफी मुश्किल हो जाएगा। अगर आप दोनों को भी छोड़ देते हैं तो भी वह आपको नहीं छोड़ेगी।' सुनीता ने बताया कि 40 सालों में उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब ऐसा हुआ, तो उन्होंने सब कुछ सह लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: भाग्यश्री ने अपने पहले हीरो के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, भाईजान को किया बर्थडे विश

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Wife Sunita Ahuja Shares Thoughts on cheating in marriages Says women your partner is not innocent
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
सुनीता का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुनीता आखिर किसकी बात कर रही हैं। क्या वह इन सब से गुजर चुकी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है सुनीता आपबीती बता रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'सुनीता की बात एकदम सही है।'

विज्ञापन
Govinda Wife Sunita Ahuja Shares Thoughts on cheating in marriages Says women your partner is not innocent
पिता गोविंदा और मां सुनीता के साथ यशवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम@ahuja_yashvardhan

सुनीता के साथ सगाई नहीं करना चाहते थे गोविंदा
बता दें कि साल 1990 में , स्टारडस्ट के साथ एक साक्षात्कार में गोविंदा ने बताया था कि वह नीलम से शादी करना चाहते थे, उन्होंने सुनीता के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी, उन्होंने कहा, "मैंने सुनीता से कहा कि वह मुझे छोड़ दे। मैंने उसके साथ अपनी सगाई तोड़ दी। और अगर सुनीता ने मुझे पाँच दिन बाद फोन करके फिर से सगाई के लिए राजी नहीं किया होता, तो आज वह मेरी पत्नी नहीं होती। "

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed