बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी, सिमरन बग्गा, सूरज शर्मा भी अहम किरदार में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते नजर आने वाली हैं। इस शो में फिल्म के डायरेक्टर राहुल चित्तेला भी अपनी टीम के साथ नजर आएंगे।
Sharmila Tagore: 'द कपिल शर्मा शो' में शर्मिला टैगोर ने दिए कपिल के सवालों के शानदार जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म से शर्मिला ने लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की है। एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। 'गुलमोहर' में अपनी दमदार एक्टिग की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुईं हैं, लेकिन एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी अपनी लाजवाब एक्टिंग से लोगों का काफी मनोरंजन किया है।
शर्मिला आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेते ही हैं। ऐसे में शो के होस्ट कपिल शर्मा की निगाहें उनपर से हट नहीं रहीं थीं। शर्मिला एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर उनकी खूबसूरती में खो जाते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान कपिल ने शर्मिला से पूछा कि, रोमांटिक सीन करने से पहले कौन शर्माता था। इसके जवाब में एक्ट्रेस काफी दिलचस्प अंदाज में कहती है कि कोई नहीं शर्माता था।
कपिल के शो के अपकमिंग एपिसोड में लोगों को एक्टर मनोज बाजपेयी और सिमरन का रोमांटिक डांस भी देखने को मिलेगा। दोनों शो में जबरदस्त डांस करते नजर आएंगें हैं। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट दर्शकों के साथ अपना फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक्सपीरियंस को शेयर करेगी। शो के दौरान फिल्म के कलाकारों ने बताया कि फिल्म को लेकर उनका काफी अच्छा अनुभव था। शर्मिला जैसी दमदार एक्ट्रेस के साथ काम करके उन्हें काफी अच्छा लगा।
शो में 'गुलमोहर' की टीम ने कपिल के साथ जमकर मस्ती भी की। वहीं, कपिल और अर्चना समेत उनके साथी कलाकारों ने फिल्म के स्टार कास्ट से कई सवाल भी पूछे। वहीं, सभी की जमकर टांग खिंचाई भी की। कपिल शर्मा शो के इस अपकमिंग एपिसोड का लोग बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Oscars 2023: ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' पर अब नाचेगा अमेरिका, इस एक्ट्रेस को मिली परफॉर्म करने की जिम्मेदारी