पठान की शानदार सफलता के बाद, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस साल की अगली फिल्म 'टाइगर 3' है। सलमान खान, कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' साल 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भाईजान को भारतीय जासूस टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौर के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करती है। फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। ऐसे में जो प्रशंसक 'टाइगर 3' के लिए उत्सुक हैं उनके लिए हमारे पास कुछ ऐसा है, जो उन्हें घर बैठे किसी पार्टी जैसा एक्सपीरिएंस देगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' की कुछ लीक हुई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' में टाइगर की धमाकेदार एंट्री से लोगों के दिलों में 'टाइगर 3' के लिए और भी ज्यादा एक्साइटमेंट जाग उठी है। जहां फैंस जल्द से जल्द सलमान को 'टाइगर' बन स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करते देखना चाहते हैं, वहीं हाल ही में फिल्म से लीक हुई कुछ तस्वीरों के बाद यह उत्सुकता और भी बढ़ गई है। जी हां, सोशल मीडिया सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिन्हें फैंस 'टाइगर 3' की शूटिंग की बता रहे हैं। ये तस्वीरें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल में आग की तरह फैल गई हैं और लोग इनपर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
All I can say is that these leaked pictures from the sets of #Tiger3 is already giving an all time blockbuster vibes. Almost 80% of the movie is shot in the real locations. Unlike Sarook, #SalmanKhan is seen performing his own stunts. pic.twitter.com/XAGgaMmhH0
'टाइगर 3' की शूटिंग फिलहाल तुर्की में हो रही है और इसी दौरान की सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की गई हैं। 'टाइगर 3' की इन वायरल तस्वीरों में सलमान नजर आ रहे हैं। जहां एक तस्वीर में अभिनेता नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी में वह कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे एक स्टंट डायरेक्टर संभाल रहा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सामने आई तस्वीरों से माना जा रहा है कि सलमान खान फिल्म में फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर रहा है।
'टाइगर 3' के सेट से वायरल हुई इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट करके लिखा रहे हैं कि वह अब फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं। फोटोज ने फैंस को फिल्म के लिए और एक्साइटेड कर दिया है। इसके साथ ही दर्शकों को 'टाइगर 3' के लिए एक और चीज जो एक्साइट कर रही है वह शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है। जी हां, यह पुष्टि की गई है कि शाहरुख खान 'टाइगर 3' में अपने पठान अवतार में एक स्पेशल कैमियो करेंगे। यह बताया जा रहा है कि शाहरुख और सलमान के एक्शन से भरपूर सीक्वेंस को अप्रैल के अंत में मुंबई में शूट किया जाएगा। इससे साफ है कि फिल्म दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल मनोरंजन होने वाली है।
Bollywood: तलाक के बाद इन सेलेब्स ने चुकाई सबसे ज्यादा रकम, आंकड़े सुनकर उड़ जाएंगे होश
'टाइगर 3' की रिलीज की बात करें तो पहले फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' त्योहार के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में 'टाइगर 3' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना को विलेन के रूप में इमरान हाशमी टक्कर देते नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स के एक साल पूरे, विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कही यह बात