फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gumnaam Sitare: अपनी चीख से रूह कंपा देती थीं मालिनी शर्मा, जानें अब कहां है राज फिल्म की यह अभिनेत्री

Fri, 21 Oct 2022 09:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 09:56 PM IST
सार

नेम, फेम और ग्लैमर से भरे मनोरंजन जगत में कई सितारे अपनी पहचान बनाने के लिए हर साल माया नगरी का रुख करते हैं।

विज्ञापन
Gumnaam Sitare: Malini Sharma scare people with role in film raaz as ghost know where is this actress now
Gumnaam Sitare - फोटो : अमर उजाला

नेम, फेम और ग्लैमर से भरे मनोरंजन जगत में कई सितारे अपनी पहचान बनाने के लिए हर साल माया नगरी का रुख करते हैं। चकाचौंध से भरी इस फिल्मी दुनिया में जहां कई सितारे सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे में भी होते हैं नाकामयाबी के चलते फिल्मी जगत की चमक में कहीं गुम हो जाते हैं। फिल्मी दुनिया के ऐसे ही सितारों के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने गुमनाम सितारे नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसके जरिए हम आपको ऐसे ही कुछ कलाकारों से रूबरू कराएंगे। सीरीज की इस कड़ी में आज बात करेंगे फिल्म राज में अपनी चीखों से लोगों की सांसे थाम देने वाली अभिनेत्री मालिनी शर्मा के बारे में- 

Gumnaam Sitare: Malini Sharma scare people with role in film raaz as ghost know where is this actress now
मालिनी शर्मा - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और डीनो मोरिया स्टारर फिल्म राज बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक है। फिल्म में अपने किरदार से हर किसी के रोंगटे खड़े करने वाली अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी। मालिनी फिल्म में एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आई थी, जिसका आदित्य धनराज (डीनो मोरिया) नाम के लड़के के साथ अफेयर दिखाया गया था, लेकिन पहले से ही शादीशुदा होने की वजह से आदित्य मालिनी को स्वीकार करने से इंकार कर देता है, जिसकी वजह से वह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लेती हैं।

Gumnaam Sitare: ‘टार्जन गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं किमी काटकर, बुलंदियों पर पहुंचकर छोड़ दी थी इंडस्ट्री

Gumnaam Sitare: Malini Sharma scare people with role in film raaz as ghost know where is this actress now
मालिनी शर्मा - फोटो : Social media

बाद में मालिनी फिल्म में एक भटकती आत्मा के किरदार में नजर आईं, जिनकी चीखों ने ना सिर्फ बिपाशा बल्कि फिल्म देख रहे लोगों को भी डरने के लिए मजबूर कर दिया था। खास बात यह है कि फिल्म में मालिनी के किरदार का नाम भी मालिनी ही था। इस फिल्म के बाद जहां बिपाशा बसु और डीनो मोरिया के करियर ने सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया तो वहीं मालिनी इंडस्ट्री की चकाचौंध में कहीं गुम हो गईं। फिल्म राज के अलावा मालिनी अन्य फिल्मों और टीवी शोज में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल नहीं हो पाया। 

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Gumnaam Sitare: Malini Sharma scare people with role in film raaz as ghost know where is this actress now
मालिनी शर्मा - फोटो : Social media

मालिनी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह कई टीवी शो और फिल्मों में भी नजर आईं। इसके अलावा वह बॉम्बे वाइकिंग के गाने क्या सूरत है में भी दिखाई दी थीं। यही नहीं अभिनेत्री मीका सिंह के गाने सावन में लग गई आग में भी नजर आ चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेत्री ने प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ते ज्यादा दिन टिक नहीं सका और जल्द ही उनका तलाक हो गया। बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो चुकी मालिनी अब कहां हैं और क्या कर रही है इस बारे में किसी भी को भी कोई जानकारी नहीं है।

RRR In Japan: प्रीमियर से पहले राम चरण ने स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, गर्मजोशी से हुआ अभिनेता का स्वागत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed