{"_id":"5d687a568ebc3e93d76c2f5d","slug":"guru-randhawa-birthday-special-and-his-struggle-for-singing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 2 साल में बॉलीवुड पर छा गए गुरु रंधावा, कनाडा में हो चुका है जानलेवा हमला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ 2 साल में बॉलीवुड पर छा गए गुरु रंधावा, कनाडा में हो चुका है जानलेवा हमला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Guru Randhawa
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी गायक गुरशरणजोत सिंह रंधावा उर्फ गुरु रंधावा ने मात्र 2 साल में ही बॉलीवुड में ऐसे झंडे गाड़े कि बड़े-बड़े सिंगर्स उनके सामने पानी मांगने लगे। लाहौर, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है, बन जा रानी जैसे गाने गाने वाले गुरु का जन्म का 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।
2 of 5
Guru Randhawa
- फोटो : Social Media
गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे शोज से की थी। इसके बाद वो दिल्ली आ गए और यहां उन्होंने कई ग्रुप्स के साथ जुड़कर गाना शुरू कर दिया। दिल्ली में रहते हुए ही उन्होंने उन्होंने अपना एमबीए पूरा किया।
3 of 5
Guru Randhawa
गुरु की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें कम समय में काफी फेमस कर दिया। रैपर बोहेमिया ने उन्हें "गुरु" नाम दिया। इसके पीछे वजह थी कि उनका नाम काफी बड़ा था। गुरु नाम से उन्हें अच्छी पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
guru randhawa
- फोटो : social media
गुरु ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म हिंदी मीडियम से की। उनका गाना हिट हुआ और यही से गुरु का नया सफर शुरू हुआ। इसके बाद वो सलमान खान के दबंग टूर का हिस्सा बने। उनका सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना 'लाहौर' को यूट्यूब पर 780 मिलियन (78 करोड़) से अधिक बार देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Guru Randhawa
- फोटो : social media
गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकूवर शहर में हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपनी परफॉर्मेंस खत्म कर लौट रहे थे कि पीछे से किसी अंजान शख्स ने उनपर हमला कर दिया। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगने से 4 टांके भी आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।