फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: 'अलीगढ़' में गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे हंसल मेहता, इस वजह से नहीं बन सकी बात

Tue, 26 Sep 2023 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Sep 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta Revealed He is Interested to Cast Govinda in Aligarh Details Inside
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंसल मेहता बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशकों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज बनाई हैं। इस बीच निर्देशक ने अपनी फिल्म अलीगढ़ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। 


Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी

Hansal Mehta Revealed He is Interested to Cast Govinda in Aligarh Details Inside
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में उन्होंने बताया कि 2015 की फिल्म अलीगढ़ में प्रोफेसर रामचंद्र सिरस की भूमिका के लिए उनकी प्रारंभिक पसंद कोई और नहीं बल्कि गोविंदा थे। हालांकि, कास्टिंग योजनाओं में अप्रत्याशित मोड़ आया और बाद में मनोज बाजपेयी ने इस किरदार को निभाया। 

Hansal Mehta Revealed He is Interested to Cast Govinda in Aligarh Details Inside
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने किसी भूमिका के लिए किसी विशिष्ट अभिनेता की कल्पना करते समय फिल्मकारों के सामने आने वाली आम दुविधा पर चर्चा की कि कैसे कभी-कभी कास्टिंग प्रक्रिया अप्रत्याशित दिशाओं की ओर ले जाती है। निर्देशक ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि कभी-कभी जब आप स्क्रिप्ट लिखते समय किसी अभिनेता के बारे में सोचते हैं तो आप उसी अभिनेता पर अटक जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta Revealed He is Interested to Cast Govinda in Aligarh Details Inside
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने याद किया कि कैसे एक अभिनेता ने उनका प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस स्थिति का सामना करते हुए या तो उन्हें स्क्रिप्ट को पूरी तरह से छोड़ना पड़ता है या किसी अन्य अभिनेता की प्रोफाइल में फिट करने के लिए उस पर फिर से काम करना पड़ता है। इसी तरह का परिदृश्य 'अलीगढ़' के निर्माण के दौरान सामने आया था। 

विज्ञापन
Hansal Mehta Revealed He is Interested to Cast Govinda in Aligarh Details Inside
हंसल मेहता - फोटो : social media

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक साक्षात्कार में हंसल ने खुलासा किया कि उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ इस भूमिका पर चर्चा की थी और गोविंदा से संपर्क करने में अपनी रुचि व्यक्त की थी। हालांकि, कास्टिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई। उन्होंने आगे कहा कि तब मुकेश ने उन्हें मनोज बाजपेयी से बात करने के लिए कहा था। बता दें कि अलीगढ़ एक मार्मिक फिल्म है जो अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस के जीवन पर आधारित है।
South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed