{"_id":"6246725ced18c06288622664","slug":"happy-birthday-ajay-devgn-own-a-private-jet-inside-pictures-of-ajay-devgn-house-shivshakti-worth-30-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 84 करोड़ का प्राइवेट जेट, मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगला, ऐसी है अजय देवगन की लाइफस्टाइल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 84 करोड़ का प्राइवेट जेट, मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगला, ऐसी है अजय देवगन की लाइफस्टाइल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:04 AM IST
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का 2 अप्रैल को जन्मदिन है। अजय देवगन यानी विशाल देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। अजय का जन्म पंजाब में हुआ। उनका परिवार बॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक हैं। अजय देवगन जब 22 साल थे तब उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अजय अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।
Trending Videos
2 of 7
अजय देवगन का प्राइवेट जेट
- फोटो : सोशल मीडिया
84 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट
अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। इसकी कीमत 84 करोड़ रुपये है। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवशक्ति में रहते हैं अजय देवगन
मुंबई में अजय देवगन शिवशक्ति में रहते हैं। उनका यह बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित हैं। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। यहां अजय अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
4 of 7
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन के बारे में आपने सुना ही होगा कि वह पार्टियों में नहीं जाते हैं। इसके अलावा वह हाई-फाई होने से भी बचते हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
अजय और काजोल का आलीशान घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनके घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है। अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त है इसलिए उन्होंने अपने बंगले का नाम शिवशक्ति रखा है। इस बंगले में चार बेडरूम है। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।