फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday: बॉलीवुड की ये अभिनेत्री अब हो गई है लाइमलाइट से दूर, बिजनेसमैन से शादी कर बस गई विदेश में

Wed, 24 Nov 2021 02:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Nov 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Celine jaitly here are untold facts about actress
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

साल 2003 में आई फिल्म 'जानसीन' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली का आज जन्मदिन है। सेलिना (Celine jaitly) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2001 का खिताब जीता था। सेलिना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें शुरुआत में बॉलीवुड में कुछ फिल्में भी मिली लेकिन, उनके करियर को कुछ खास ऊंचाई नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूसरी बना ली।

Happy Birthday Celine jaitly here are untold facts about actress
सेलिना जेटली

इसके बाद साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। सेलिना के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। हालांकि एक बच्चे का निधन हो गया। 

Happy Birthday Celine jaitly here are untold facts about actress
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

सेलिना जेटली का जन्म भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। सेलिना के पिता विक्रम कुमार जेटली भारतीय सेना में कर्नल थे। सेलिना की मां भी भारतीय सेना में नर्स के तौर पर काम करती थीं। पहली ही फिल्म में बिकिनी में कई हॉट सीन देकर सेलिना रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Celine jaitly here are untold facts about actress
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

ऐसे मिला प्यार
एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने अपने और पीटर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे। सेलिना ने बताया था कि पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। अगस्त साल 2010 में वह मेरे माता-पिता से मिलने आए। फिर हमने सगाई की और कुछ महीनों बाद शादी कर ली।

विज्ञापन
Happy Birthday Celine jaitly here are untold facts about actress
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलिना भले ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं हो लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह अपने पति के साथ ऑस्ट्रिया में रहती हैं। ऑस्ट्रिया में उनके पति का करोड़ों का बिजनेस है और वह काफी लग्जरी लाइफस्टाइल कैरी करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed