{"_id":"5eddeaca8ebc3e90984dc321","slug":"happy-birthday-dimple-kapadia-unseen-pic-of-dimple-kapadia-viral-pic-with-sunny-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिंपल कपाड़िया की इन तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, सनी देओल के साथ वाली तस्वीरें हुईं थी वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिंपल कपाड़िया की इन तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, सनी देओल के साथ वाली तस्वीरें हुईं थी वायरल
डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया को 16 साल की उम्र में 'बॉबी' फिल्म से लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनका बोल्ड अंदाज बहुत पॉपुलर हुआ था। डिंपल, फिल्मों में अपनी वापसी दर्ज कराने जा रही हैं। उन्हें क्रिस्टोफर नोलन की एक्शन फिल्म 'टेनेट' में देखा जाएगा। डिंपल के जन्मदिन पर आइए आपको दिखाते हैं उनकी अनदेखी तस्वीरें।
2 of 6
dimple kapadia
- फोटो : social media
राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' जबरदस्त हिट साबित हुई थी। बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं।
3 of 6
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
बॉबी की रिलीज के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार में गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
- फोटो : instagram
11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गई जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी। एक इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था, 'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'
विज्ञापन
5 of 6
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। लेकिन सनी उस वक्त शादीशुदा थे और अपने बच्चों को छोड़ना नहीं चाहते थे इसी वजह से ये प्रेम कहानी आगे नहीं बढ़ पाई। सनी देओल और डिंपल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह लंदन की एक सड़क पर बैंच पर बैठे नजर आ रहे थे। इसमें दोनों साथ में बैठे और बातें करते नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।